Home LIFESTYLE NEWS HINDI डांडिया नाइट में दिखना है सबसे खास? ट्राई करें ये 5 मेकअप...

डांडिया नाइट में दिखना है सबसे खास? ट्राई करें ये 5 मेकअप लुक्स

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

डांडिया नाइट में शामिल होने से पहले ही महिलाएं अपने लुक को फाइनलाइज करने लगती हैं। अगर आप आउटफिट फाइनल कर चुकी हैं और मेकअप लुक को फाइनल करना चाहती हैं तो यहां दिए 5 लुक्स को ट्राई करें। 

शारदीय नवरात्रि के दौरान जगह-जगह पर डांडिया और गरबा नाइट्स का आयोजन किया जाता है। देशभर के अलग-अलग हिस्सों में डांडिया और गरबा के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस उत्सव का उत्साह महिलाओं में सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। वह रंग-बिरंगे लहंगे, चनिया चोली, खूबसूरत ज्वेलरी और ट्रेडिशनल हेयरस्टाइल के साथ तैयार होती हैं। इस लुक में आउटफिट के साथ ही मेकअप की भी खास भूमिका है। अच्छा और सही मेकअर पूरे लुक को खास बना देता है। अगर आप इस गरबा नाइट पर कुछ ऐसा मेकअप करना चाहती हैं जो ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ मॉडर्न टच भी दे, तो कुछ आसान मेकअप आइडियाज ट्राई करें। यहां हम कुछ ऐसे मेकअप आइडियाज शेयर कर रहे हैं जिन्हें आसानी से घर पर किया जा सकता है। ये मेकअप आपके लुक्स को काफी खास बना सकता है।

1) गोल्डन ग्लो

फेस्टिवल में ट्रेडिशनल लुक के लिए गोल्डन ग्लो मेकअप लुक काफी अच्छा लगता है। रंग बिरंगी आउटफिट में खास और शानदार लुक पाने के लिए गोल्डन ग्लो मेकअप कर सकते हैं। इस लुक में शिमरिंग गोल्ड आईशैडो के साथ शार्प विंग्ड आईलाइनर, ब्रॉन्ज्ड चीक्स, ग्लॉसी न्यूड लिप्स और एक छोटी सी बिंदी लगाएं। यह मिरर-वर्क लहंगे के साथ बहुत अच्छा लगता है। ये चमकदार और सदाबहार लुक डांडिया नाइट के लिए बेस्ट है।

2) एमरल्ड स्मोकी आइज

लहंगे में बोल्ड लुक पाने के लिए एमरल्ड स्मोकी आइज करें। ये स्टाइलिश दिखती हैं और लुक को काफी हद तक इंहेंस करती हैं। आंखों के बाहरी कोनों पर गहरे एमरल्ड ग्रीन और काले रंग को मिलाएं। इसके अलावा अंदरूनी कोनों पर गोल्डन शिमर लगाएं और बैलेंस्ड लुक के लिए होंठों पर न्यूड शेड अप्लाई करें। इस लुक को क्रिएट करने के लिए ग्रीन पिगमेंट और काजल बहुत जरूरी है।

3) ट्रेडिशनल गरबा लुक

ट्रेडिशनल गरबा लुक के लिए आंखों पर गहरा काजल, ब्रॉन्ज शिमर, ग्लोसी लिप्स और एक खास बिंदी लगाएं। ट्रेडिशनल लुक में काले रंग की डिजाइनर बिंदी माथे, आंखों की साइड्स और चिन पर लगाएं। इस लुक को ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी या मांग टीका के साथ पूरा करें। फ्यूजन लुक में भी आप ट्रेडिशनल गरबा वाला मेकअप कर सकती हैं। ये काफी सुंदर और अलग लगेगा।

4) रोजी पिंक सॉफ्ट ग्लैम लुक

आजकल ये लुक काफी ट्रेंड में है। फ्रेश, रोमांटिक और ड्रीमी लुक पाने के लिए रोजी पिंग सॉफ्ट ग्लैम मेकअप किया जा सकता है। इस लुक में रोजी आईशैडो, हल्के गुलाबी गाल, हल्की पलकें और जूसी पिंक लिप्स होते हैं। अगर आप बिना ज्यादा मेकअप के आसानी से सुंदर दिखना चाहती हैं, तो यह लुक एकदम सही है। इस लुक के लिए क्रीम ब्लश और लिप ग्लॉस जरूरी है।

5) ग्लिटर और फेस जेम्स

अपनी आंखों के बाहरी कोनों पर कॉस्मेटिक फेस जेम्स लगाएं। ये फ्यूजन लुक को खास बना सकते हैं। फेस जेम्स के अलावा पलकों पर सिल्वर ग्लिटर और एक चमकदार बेस जरूर लगाएं। आपकी चमकती आंखे और चेहरे का बेस किसी भी लुक को बेहतरीन बना सकता है। इस लुक के लिए फेस ग्लिटर और फेस जेम्स जरूरी है।

नोट- लुक को अपने स्किन टोन के मुताबिक ही क्रिएट करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN