Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार डिनर पर पहुंची ‘लव एंड वॉर’ की टीम, भीड़ में आलिया की...

डिनर पर पहुंची ‘लव एंड वॉर’ की टीम, भीड़ में आलिया की कमर थामकर पति रणबीर ने निकाला बाहर, शरमा गईं पत्नी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/27/1200x900/love_and_war_alia_ranbir_1790494287916_uYef_1790494305504_PxQT_8b69795e-35a7-4eb2-94e4-452e3a7e00fe_dEKv.jpg

‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विकी कौशल के फर्स्ट-लुक पोस्टर्स जारी किए हैं, जिनमें तीनों स्टार्स के अलग-अलग और दिलचस्प अवतार में नजर आए।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘लव एंड वॉर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विकी कौशल लीड रोल में हैं। ‘लव एंड वॉर’ को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी के रिलीज के पहले फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की पूरी टीम और डायरेक्टर एक साथ डिनर करने गए। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक तरफ रणबीर अपनी पत्नी आलिया को भीड़ में संभालते दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कैमरा की किसी बात पर नाराज भी होते नजर आए।

डिनर पर पहुंची ‘लव एंड वॉर’ की टीम

दरअसल, शनिवार, 26 सितंबर की रात मुंबई में डिनर के लिए साथ आए। डिनर पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली और विकी कौशल पहुंचे थे। डिनर के बाद, घर लौटने से पहले इन स्टार्स को रेस्टोरेंट के बाहर पपराजी के लिए जमकर पोज दिए। हालांकि, जब वे अपनी कार की तरफ जा रहे थे, तो पत्नी आलिया के प्रति रणबीर का प्रोटेक्टिव अंदाज सभी का ध्यान खींचने वाला था।

आलिया के लिए रणबीर का केयरिंग अंदाज हुआ वायरल

इस दौरान आलिया भट्ट के लुक की बात करें तो उन्होंने पीले रंग की स्कर्ट और मैचिंग टॉप कैरी किया था। इस लुक में आलिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने बालों का नीट बन बनाया हुआ था। वहीं, रणबीर कपूर कैजुअल लुक में दिखे। विकी कौशल, व्हाइट शर्ट में काफी हैंडसम दिख रहे थे। वीडियो में देख सकते हैं कि विकी को अलविदा कहने के बाद, आलिया पपराजी की भीड़ के बीच कार की ओर बढ़ने लगीं। रणबीर उन्हें कमर से पकड़कर रेस्टोरेंट के बाहर मची अफरातफरी के बीच सुरक्षित ले जाते हुए दिखे।

शरमा गईं आलिया भट्ट शरमा गईं

बता दें कि भीड़ में जिस तरह से रणबीर अपनी पत्नी आलिया को प्रोटेक्ट कर रहे थे, उसे देखकर खुद एक्ट्रेस शरमा जाती हैं। पति के इस प्यारे और प्रोटेक्टिव जेस्चर को देखकर आलिया भट्ट के चेहरे पर एक खूबसूरत मुस्कान आ गई और वह शरमाती हुई नजर आईं। बी-टाउन के इस पॉवर कपल का यह क्यूट मोमेंट कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कब रिलीज होगी लव एंड वॉर?

हाल ही में ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विकी कौशल के फर्स्ट-लुक पोस्टर्स जारी किए हैं, जिनमें तीनों स्टार्स के अलग-अलग और दिलचस्प अवतार में नजर आए। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही भव्य फिल्म ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN