Home LIFESTYLE NEWS HINDI ढाबा स्टाइल मैजिक मसाला, स्वाद और खुशबू नेक्स्ट लेवल, एक बार बना...

ढाबा स्टाइल मैजिक मसाला, स्वाद और खुशबू नेक्स्ट लेवल, एक बार बना कर स्टोर कर लें, नोट कर लें सामग्री और रेसिपी

8
0

Source :- INDIATV NEWS

सब्जी का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो मसाले अच्छे होने चाहिए। सही मात्रा में खुशबूदार मसाला डालने से सब्जी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। ढाबे वाली सब्जी में एक अलग स्वाद आता है जो आपको घर में नहीं मिल पाता। अगर आप भी वही ढाबा स्टाइल सब्जी बनाना चाहते हैं तो पहले घर में ये मैजिक मसाला तैयार कर लें। इस मैजिक मसाले से सब्जी में जादुई स्वाद आएगा। आप इसे किसी भी सब्जी, साग या दाल में डालकर खा सकते हैं। खास बात ये है कि इस मसाले को एक बार बनाकर आप महीनों तक स्टोर करके रख सकते हैं। इसका अरोमा खाने के स्वाद को कई गुना बढा देगा। आपको इस मैजिक मसाले को जरूर ट्राई करना चाहिए। नोट कर लें मैजिक मसाला की रेसिपी।   

मैजिक मसाला रेसिपी

पहला स्टेप- मैजिक मसाला बनाने के लिए पैन गर्म करें और इसमें 20-25 लाल मिर्च डालें। अब इसमें एक मुट्ठी करी पत्ता डाल दें। इसके बाद जीरा, काली मिर्च और साबुत धनिया डाल दें। अब इसमें मेथी दाना डालें, कसूरी मेथा, राई दाना, सफेद तिल मिलाएं। सारी चीजों को अच्छा क्रिस्पी होने तक धीमी आंच पर ड्राई रोस्ट करें।

दूसरा स्टेप- अब गैस की फ्लेम बंद कर दें और मसाले को पैन में पड़े हुए ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जैसे ही सारे साबुत मसाले ठंडे हो जाएं इन्हें मिक्सी के जार में डालकर पीस लें। आपको इसका एक अच्छा पाउडर बनाकर तैयार करना है। इस मसाले को आधा चम्मच किसी भी सब्जी, साग या दाल में डालकर खाएं। सूखी सब्जी में ये मसाला स्वाद को कई गुना बढ़ा देगा।

तीसरा स्टेप- आप इसे किसी एयर टाइट जार में बंद करके लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं। इस मसाले को बनाकर आप बाहर या फ्रिज में रख लें। तैयार मैजिक मसाला सच में आपके खाने में मैजिक ले आएगा। ढाबे वाले भी इस मसाले का इस्तेमाल सब्जियां बनाने के लि करते हैं। आपको भी इस मसाले को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। इससे सब्जी का स्वाद और खुशबू दोनों नेक्स्ट लेवल के हो जाएंगे।​

SOURCE : INDIATV NEWS