Home rss world hindi तलाक के बाद भी बेवफाई बर्दाश्त नहीं, 76 वर्षीय महिला ने पूर्व...

तलाक के बाद भी बेवफाई बर्दाश्त नहीं, 76 वर्षीय महिला ने पूर्व पति और गर्लफ्रेंड को मारी गोली

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका में एक 76 वर्षीय महिला ने अपने पूर्व पति और उसकी गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच में 10 साल पहले तलाक हो चुका था, लेकिन इसके बाद भी तलाकशुदा महिला ने पूर्व  पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ देखकर गोलीबारी कर दी।

अमेरिका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक 76 वर्षीय महिला ने अपने पूर्व पति और उसकी 40 वर्षीय गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी है। इतना ही नहीं महिला ने बीच बचाव करने के लिए आई गर्लफ्रेंड की मां के ऊपर भी फायरिंग की। हालांकि, गोली उसके हाथ में जाकर लगी, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों की पहचान 75 वर्षीय वॉल्स ट्रूमैन एड्ज और 40 वर्षीय पामेला कुक के रूप में हुई है।

अमेरिकी न्यूज आउटलेट WTOC की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान 76 वर्षीय ग्रेस एड्ज के रूप में हुई है। आरोप है कि ग्रेस ने मैक्नेट फॉल्स के पास पामेला कुक के घर पर आकर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें पामेला कुक और वॉल्स एड्ज को चार गोलियां लगी। इससे तत्काल की उनकी मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर जब पामेला की 55 वर्षीय मां डियाने कुक मौके पर पहुंचीं, तो ग्रेस ने उनके ऊपर भी फायरिंग कर दी। गोली उनके हाथ को छूकर निकल गई। इस हमले से बचते हुए डियाने ने पुलिस को फोन किया। इसके बाद पुलिस ने आकर स्थिति को संभाला। लेकिन तब तक ग्रेस एड्ज वहां से जा चुकी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेस ने इस घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस स्टेशन में जाकर सरेंडर कर दिया था। गिरफ्तार किए जाने के बाद ग्रेस के ऊपर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

10 साल पहले ग्रेस और वॉल्स का हो चुका था तलाक

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि ग्रेस और वॉल्स का 10 साल पहले तलाक हो चुका है। लेकिन वह इसके बाद भी संपर्क में बने हुए थे। लेकिन वॉल्स की जिंदगी में पामेला की एंट्री से पूरे समीकरण बदल गए। इससे ग्रेस को पामेला से चिढ़ हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “वॉल्स और पामेला के बीच में एक रिश्ते की शुरुआत हुई थी। शुरुआती पूछताछ में हमें जो जानकारी मिली है। उसमें सामने आया है कि तलाक के बाद भी ग्रेस को वॉल्श का किसी और के साथ रहना पसंद नहीं था। दोनों पति पत्नी के बीच में ज्यादातर समय लड़ाई रहती थी। दोनों बार-बार एक दूसरे के खिलाफ घरेलू हिंसा को लेकर पुलिस में शिकायत करते रहते थे।” पुलिस के मुताबिक इसके बाद भी दोनों में से किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। दोनों कुछ समय तक प्यार से रहते, लेकिन कुछ समय बाद ही परेशानी बढ़ने की वजह से अलग हो जाते। पर पामेला के आने के बाद हालात बदल गए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN