Home मनोरंजन समाचार तू चीज बड़ी है मस्त मस्त…इस मशहूर गीतकार ने शराब की बोतल...

तू चीज बड़ी है मस्त मस्त…इस मशहूर गीतकार ने शराब की बोतल पर लिखा था ये गाना, डायरेक्टर को लगा चीप

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/04/1200x900/ddsydfddfrdbhgfvdbyrfdgjjxgdfddfeehdjg_1783133121225_1783133125344_e970908b-d6c5-43d8-afb6-440325b4a15b.jpg

अक्षय कुमार और रवीना टंडन का गाना ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ लिखने वाले मशहूर गीतकार को जानते हैं आप? डायरेक्टर को चीप लगा था गाना, बाद में बन गया कल्ट क्लासिक। डांस के लिए कोरियोग्राफर ने जीता था अवॉर्ड।

साल 1994 में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के अलावा अक्षय कुमार की फिल्म मोहरा कमाल कर रही थी। फिल्म में रवीना टंडन और सुनील शेट्टी जैसे एक्टर्स भी नजर आए थे। साल की दूसरी सबसे बड़ी इस फिल्म के गानों ने अलग ही तबाही मचाई थी। फिल्म का म्यूजिक इतना शानदार था कि उस समय 80 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचे गए थे। फिल्म के सभी गानों में से एक गाना ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ उस समय बड़ा हिट था। लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने को लिखने वाले गीतकार ने हीरोइन नहीं बल्कि शराब की बोतल को ‘चीज’ कहा था।

शराब की बोतल को देखकर लिखा था गाना

अक्षय कुमार और रवीना टंडन की फिल्म मोहरा का गाना ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ डायरेक्टर राजीव राय को पसंद नहीं आया था। उन्हें लगा ये गाना बहुत चीप है। राजीव राय के करीबी शब्बीर बॉक्सवाला ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में इस गाने के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि जिस समय आनंद बक्शी ने डायरेक्टर को गाने के बोल ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ सुनाया तो उन्हें पसंद नहीं आया और चीप लगा। लेकिन बाद में गीतकार आनंद बक्शी ने समझाया कि उन्होंने ये गाना किसी लड़की को सोचकर नहीं, बल्कि शराब की बोतल को ध्यान में रखकर लिखा था। बाद में डायरेक्टर राजीव रे ने ये गाना अपनी फिल्म में रखा भी और सीक्रेट तरीके से इसकी शूटिंग भी की थी।

डांस कोरियोग्राफी के लिए फिल्मफेयर का अवॉर्ड

उस समय अच्छे गाने कॉपी किए जाने का ट्रेंड था। और सभी ये बात जानते थे कि ये गाना अगर बनकर तैयार हुआ तो इसे जबरदस्त रिएक्शन मिल सकता है। ऐसे में इस गाने को मुंबई के फिल्मालय स्टूडियो में बने एक सेट पर शूट किया गया। उस समय हर किसी को सेट पर आने की इजाजत नहीं दी गई। फिल्म और इस गाने से जुड़े लोग ही सेट पर मौजूद होते थे। बाद में इस गाने ने बेस्ट डांस कोरियोग्राफी के लिए फिल्मफेयर का अवॉर्ड जीता था।

विजू शाह ने अपने म्यूजिक से कर दिया था कमाल

विकिपीडिया की मानें तो फिल्म का ये गाना ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली ‘दम मस्त कलंदर मस्त मस्त’ पर बेस्ड है। इस गाने को उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था। म्यूजिक तैयार किया था कल्यानजी-आनंदजी के कल्यानजी के बेटे विजू शाह ने। इस फिल्म कुल 9 गाने रखे गए थे जिसमें से इसी गाने का फीमेल वर्जन भी रिलीज किया गया था। इसके अलावा ‘टिप टिप बरसा पानी’, ‘ना कजरे की धार’, ‘ऐ काश कहीं ऐसा होता’ जैसे पॉपुलर गाने शामिल थे।

मोहरा को बांग्लादेश में किया गया था रीमेक

फिल्म मोहरा को लेकर भी ऑडियंस में जबरदस्त दीवानगी देखी गई थी। उस साल आई सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के बाद मोहरा दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इस फिल्म को बंगलादेश के बंगालियों ने रीमेक भी की थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN