Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार तेज प्रताप के डिनर पर भोजपुरी सितारों का बवाल, आम्रपाली और काजल...

तेज प्रताप के डिनर पर भोजपुरी सितारों का बवाल, आम्रपाली और काजल के बीच छिड़ी जंग

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/05/1200x900/bhojpuri_bawaal_05_08_1785951969193_1785951972212_73562a6e-0542-479c-8f87-4c1a5b63f0de.png

Bhojpuri Actress Fight: भोजपुरी बवाल के आज के एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी सितारों को डिनर के लिए बुलाया, लेकिन डिनर टेबल पर एक्टर्स के बीच संग्राम मच गया। 

भोजपुरी बवाल के लेटेस्ट एपिसोड में भोजपुरी के दो बड़ी हीरोइनों आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। तेज प्रदाव द्वारा आयोजित डिनर को पावरस्टार पवन सिंह भी बीच में ही छोड़कर चले गए। वहीं, लड़ाई के बीच तेज प्रताप यादव बांसुरी बजाते नजर आए।

तेज प्रताप के डिनर पर हाई वोल्टेज ड्रामा

तेज प्रताप यादव ने दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, पवन सिंह और काजल राघवानी को डिनर पर बुलाया था। डिनर टेबल पर काजल ने कहा कि उन्होंने सुना है कि तेज प्रताप यादव और पवन सिंह के बीच रिश्तों में तनाव है। इस बात पर दोनों लोग कहते नजर आए कि जहां रिश्ता मजबूत होता है, वहीं, पर लड़ाई भी होती है।

काजल और आम्रपाली के बीच हुई तीखी बहस

इसके बाद डिनर टेबल पर काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस देखने को मिली। काजल ने आम्रपाली से पूछा कि क्या उनकी वजह से ही दिनेश लाल यादव मेरे साथ काम नहीं करते हैं। इस सवाल के जवाब में आम्रपाली ने काजल पर तंज कसते हुए कहा- प्रोड्यूसर ने काजल जी के चक्कर में हीरो बदल दिया। ये बोल रही हैं कि दिनेश जी मेरी वजह से इनके साथ काम नहीं कर रहे हैं।

आम्रपाली पर काजल का आरोप

काजल ने इसके बाद कहा कि 15 साल में उन्होंने दिनेश लाल के साथ तीन-चार फिल्में की हैं। उनकी जोड़ी को पसंद भी किया गया। इसके बाद काजल बताती हैं कि दिनेश और उनकी एक फिल्म आनी थी, लेकिन उन्हें ये बताया गया कि दिनेश लाल ने फिल्म करने से मना कर दिया है क्योंकि वो चाहते हैं फिल्म में आम्रपाली दुबे को कास्ट किया जाए।

दिनेश ने की काजल राघवानी को समझाने की कोशिश

इस बारे में सफाई देते हुए दिनेश ने कहा कि उस फिल्म के लिए जो निर्माता आए थे, वो कह रहे थे कि वो पूरी इंडस्ट्री बदल देंगे। दिनेश ने कहा कि उनको लगता था कि हम लोग खाली बैठे हैं। उन्होंने मेरी डेट लिए बिना आपकी डेट ले ली थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने निर्माता से कहा कि मेरा डेट खाली नहीं है, लेकिन उन्होंने आपको ऐसा दिखाया कि मैं आपके साथ फिल्म नहीं करना चाहता।

इसके बाद दिनेश ने कहा कि हम लोगों ने अभी एक फिल्म साथ में की है। इसपर काजल कहती हैं- बहुत सालों बाद। काजल का जवाब देते हुए आम्रपाली कहती हैं- अगर काम नहीं करना चाह रहे होते तो बहुत सालों बाद भी नहीं करते।

आम्रपाली ने कसा काजल पर तंज

आम्रपाली ने कहा कि उनके साथ भी ये हुआ है कि लोगों ने कहा कि खेसारी जी मेरे साथ काम नहीं करना चाहते क्योंकि काजल मना करती है। दिनेश ने कहा कि अगर आपको कोई प्रोड्यूसर बोल रहा है तो आप सीधे हमसे बात करिए।

इस बात पर आम्रपाली ने काजल पर एक और तंज कसा। उन्होंने कहा- आपके पास नंबर नहीं है क्या? आपतो कॉल-मैसेज करती ही हैं। आम्रपाली ने काजल से कहा कि आप समझ नहीं रही हो कि डायरेक्टर प्रोड्यूसर खेल रहे हैं आपके साथ।

काजल ने आम्रपाली से इस बारे में भी बात की कि जब वो दिनेश लाल के साथ फिल्म आशिक आवारा कर रही थीं तो शूटिंग के सिलसिले में वो कुछ बात दिनेश लाल से अकेले में करना चाहती थीं। उन्होंने जब दिनेश लाल को मैसेज किया तो एक्टर के फोन से आम्रपाली ने उन्हें जवाब दिया कि आपको जो भी बात करनी है, मेरे सामने कर सकती हैं।

काजल और आम्रपाली के बारे में क्या बोले दिनेश लाल?

आम्रपाली का पक्ष लेते हुए दिनेश ने काजल को समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इनको उस बारे में कुछ पता ही नहीं है। दिनेश ने कहा कि अगर उनके जीवन में आम्रपाली की फिल्मों और गानों का योगदान है, तो काजल के गानों का भी योगदान है।

काजल लगातार आम्रपाली पर आरोप लगाती जा रही थीं। इस बात पर आम्रपाली भड़क गईं। काजल ने कहा कि वो बस बातें साफ कर रही हैं। इसपर वीडियो बाइट में आम्रपाली कहती हैं- आजतक आपको जरूरत नहीं लगी चीजें ठीक करने की। क्योंकि वहां तेज प्रताप और पवन सिंह नहीं थे ना बेचारी बनने के लिए।

डिनर छोड़कर निकले पवन सिंह

काजल और आम्रपाली की लड़ाई सुनकर पवन सिंह खड़े हो जाते हैं। पहले तो वो थोड़ी देर उनकी बातें सुनते रहे, लेकिन फिर अचानक से वहां से चले जाते हैं। पवन सिंह के बिना बताए वहां से चले जाने के बाद तेज प्रताप को अच्छा नहीं लगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने निमंत्रण भेजा था और वो बिना बताए चले गए। ये ठीक बात नहीं है।

पवन सिंह के बाद आम्रपाली भी गुस्से में डिनर छोड़कर गाड़ी में जाकर बैठ जाती हैं। आम्रपाली के डिनर छोड़ने के बाद काजल और दिनेश गलतफहमियां दूर करने की कोशिश कर रहे होते हैं। वो दोनों आपसे में बात कर रहे होते हैं कि तभी तेज प्रताप यादव बीच में आकर बांसुरी बजाने लगते हैं। इसके बाद दिनेश और काजल भी वहां से चले जाते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN