Home rss world hindi तेरा पति बूढ़ा है, बोलकर मेरी पैंट में हाथ डाल दिया, महिला...

तेरा पति बूढ़ा है, बोलकर मेरी पैंट में हाथ डाल दिया, महिला ने बताई अफसर की करतूत

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एक लेबनानी महिला ने टेक्सास के हिरासत केंद्र पर गंभीर आरोप लगाया है। 21 साल की इस महिला का दावा है कि वहां पर एक इमिग्रेशन एजेंट ने सेक्स के बदले उसे ग्रीन कार्ड दिलाने का प्रस्ताव दिया।

एक लेबनानी महिला ने टेक्सास के हिरासत केंद्र पर गंभीर आरोप लगाया है। 21 साल की इस महिला का दावा है कि वहां पर एक इमिग्रेशन एजेंट ने सेक्स के बदले उसे ग्रीन कार्ड दिलाने का प्रस्ताव दिया। मामला टेक्सास के इमिग्रेशन और कस्टम्स इनफोर्समेंट (आईसीई) का है। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने इस आरोप को खारिज कर दिया। महिला का नाम राहफ अली अल्मरहिज है। उसे लूसी वाइज के नाम से जाना जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने अपनी पहचान उजागर साबित करने पर सहमति दे दी है।

क्या है महिला का दावा

महिला का दावा है कि आईसीई डिपोर्टेशन अफसर मार्केल वालेस उन्हें रेमंडविल के अल वैले हिरासत केंद्र में एक कमरे में लेकर गया। इस दौरान उसने बिना राहफ की सहमति के उससे छेड़खानी की। न्यूजवीक के साथ एक इंटरव्यू में, अल्मरहिज ने यह भी दावा किया कि उसने धमकी दी कि उसके पति को जेल भेज दिया जाएगा। साथ ही निष्कासन की भी धमकी दी। महिला ने आगे बताया कि उसने मुझसे कहा कि मैं तुम्हें ग्रीन कार्ड दिलवाने वाला हूं। यह भी कहा कि तुम्हारा पति एक बूढ़ा आदमी है। वह तुम्हारे साथ कुछ कर नहीं सकता।

गलत हरकतें करने लगा

इतना ही नहीं, पुलिस अधिकारी वालेस ने महिला से कहा कि सिर्फ मैं ही तुम्हारी मदद कर सकता हूं। महिला के मुताबिक जांचकर्ताओं के साथ बातचीत से पहले पुलिस अधिकारी उसे एक कमरे में लेकर गया। उसने बताया कि अधिकारी ने इस दौरान मेरी हाथ में पैंट हाथ डाला और गलत हरकतें करने लगा। इसके बाद उसने पैंट खींचकर मुझे अर्धनग्न कर दिया। महिला ने बताया कि वह इन सबके लिए उसने बिल्कुल भी सहमति नहीं दी थी। उसने बताया कि मैंने अधिकारी को रोकने की पूरी कोशिश की।

पूरी जिंदगी तबाह

महिला ने आगे कहा कि वॉलेस ने अपनी पदवी और उसके इमिग्रेशन स्टेटस का इस्तेमाल करके उस पर दबाव डाला। उसने मुझसे कहा कि वह मेरी रिहाई सुनिश्चित करने में मदद कर सकता है और ग्रीन कार्ड ऑफर किया। इसके बाद उसने अपना फोन नंबर भी दिया और मेक्सिको जाने की पेशकश की। महिला ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरी पूरी जिंदगी तबाह हो गई है। अल्मेरहिज को फरवरी में रियो ग्रांड वैली के पास गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक वह अगस्त 2024 में मॉन्ट्रियल से अमेरिका में अवैध तरीके से घुसी थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN