Home rss business hindi तेल की कीमतों में गिरावट, पेट्रोल-डीजल के रेट के जारी, LPG-CNG के...

तेल की कीमतों में गिरावट, पेट्रोल-डीजल के रेट के जारी, LPG-CNG के क्या हैं दाम?

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Rates Today: बेंचमार्क दिल्ली में आज 27 अक्टूबर को पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर पर स्थिर है
  • सीएनजी 86.98 रुपये प्रति किलो पर है और घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 942 रुपये का है
  • कमर्शियल सिलेंडर के भी दाम 2810 रुपये पर स्थिर हैं

तेल की कीमतों में आज भी गिरावट है। ब्रेंट क्रूड 116 डॉलर प्रति बैरल के नीचे है, जबकि WTI 101 डॉलर के करीब। इस बीच भारत की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने फ्यूल के रेट भी जारी कर दी हैं। न तो पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव आया है और न ही एलपीजी-सीएनजी के दाम में। बेंचमार्क दिल्ली में आज 27 अक्टूबर को पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर पर स्थिर है। सीएनजी 86.98 रुपये प्रति किलो पर है और घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 942 रुपये का है। कमर्शियल के भी दाम 2810 रुपये पर स्थिर हैं।

कच्चे तेल की कीमतें

सबसे पहले बात कच्चे तेल की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को और फैलने से रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज होने से निवेशकों को राहत मिलने की उम्मीद है। अमेरिकी क्रूड WTI की कीमत आज सुबह 6 बजे 101.17 डॉलर प्रति बैरल थी, जबकि अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 116 डॉलर के नीचे यानी 115 डॉलर के करीब थी।

तेल की कीमतों में गिरावट की प्रमुख वजह यह उम्मीद है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए बातचीत का रास्ता निकल सकता है। हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी सैन्य गतिविधियों और तेल सप्लाई से जुड़े जोखिमों के कारण बाजार में अनिश्चितता अभी बनी हुई है।

एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं रेट

आज 27 अक्टबूर को चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर आज 2983 और घरेलू सिलेंडर का दाम 957.5 रुपये है। मुंबई में कमर्शियल 2764 और घरेलू अभी 941.5 रुपये है। अहमदाबाद में कमर्शियल सिलेंडर अब 2831.50 रुपये जबकि, घरेलू सिलेंडर 949 रुपये पर स्थिर है।

CNG के रेट

IGL के पंपों पर कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में सीएनजी 98.31 रुपये प्रति किलोग्राम है। हापुड़ में 96.59 रुपये, जबकि नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में 95.59 रुपये प्रति किलोग्राम है।

मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 95.47 रुपये तथा महोबा, बांदा व चित्रकूट में 93.31 रुपये प्रति किलोग्राम है। राजस्थान की बात करें तो अजमेर, पाली और राजसमंद में 96.33 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं हरियाणा में कैथल 92.32 रुपये, गुरुग्राम 92.01, रेवाड़ी 91.59 तथा करनाल 91.32 रुपये प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है।

पेट्रोल-डीजल के आज के रेट

बेंचमार्क दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर पर स्थिर है। दूसरी ओर प्रीमियम पेट्रोल XP95 ₹109.24, XP100 ₹167.35 और XG ₹100.52 प्रति लीटर बिक रहा है। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये का है।

युद्ध का खतरा अभी टला नहीं

तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, लेबनान में हिजबुल्लाह ईरान से धन मिलने के बाद एक नए क्षेत्रीय युद्ध की तैयारी कर रहा है। वहीं, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने रियाद में तीन ड्रोन नष्ट करने की जानकारी दी है। इससे पहले ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों से जुड़ी झड़पों की खबरें भी सामने आई थीं।

हालांकि, कच्चे तेल की सप्लाई युद्ध से पहले के स्तर के करीब पहुंच गई है, लेकिन समुद्री परिवहन की लागत अब भी ऊंची बनी हुई है। ऐसे में किसी नए हमले से तेल की आपूर्ति प्रभावित होने और कीमतों में दोबारा तेजी आने का खतरा बना हुआ है।

इस साल करीब 90% चढ़ चुका है ब्रेंट क्रूड

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने से इस साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 90% की तेजी आई है। सऊदी अरब पर हमलों और संघर्ष में यमन के हूती विद्रोहियों की भागीदारी ने भी तेल बाजार की चिंताएं बढ़ाई हैं।

तेल की कीमतों में आगे क्या होगा?

तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद बाजार में तेजी का एक संकेत अभी भी मौजूद है। ब्रेंट क्रूड के निकट अवधि वाले फ्यूचर कांट्रैक्ट्स की कीमतों में अंतर 5 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गया है। यह करीब एक महीने का सबसे बड़ा अंतर बताया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN