Home LIFESTYLE NEWS HINDI दवा खाकर चूहे कोने में मर जाते हैं तो घर में रखें...

दवा खाकर चूहे कोने में मर जाते हैं तो घर में रखें ये गोली, फौरन भागेंगे बाहर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

घर में चूहों की आवाजाही से परेशान रहती हैं और दवा नहीं रखना चाहती क्योंकि दवा से चूहे घर के कोनों में जाकर मर जाते हैं तो ये घर में बनने वाली गोली बना लें। इस गोली को कोनों में रखेंगी तो चूहे खाकर घर से बाहर भाग जाएंंगे।  जान लें कैसे बनाएं चूहे मारने वाली गोली।

बारिश शुरू होते ही चूहे खाने की खोज में बिलों से बाहर निकलने लगते हैं और घरों में घुस जाते हैं। ये बिन बुलाए मेहमान घर में तबाही ही लाते हैं। डिब्बे और कपड़े कुतरने के साथ ही इन चूहों के साथ ढेर सारे बैक्टीरिया और वायरस भी घर में आते हैं। ऐसे में इन्हें भगाना जरूरी हो जाता है। लेकिन घर के कोनों में दवा रख दें तो ये चूहे उसे खाकर किसी ना किसी कोने में मर जाते हैं और फिर भयंकर बदबू आना शुरू हो जाती है। अगर आप इस तरह के झंझट से बचना चाहती हैं तो ये साधारण सी तेज महक वाली गोली बनाकर रख दें। जिसकी तीखी गंध चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं आती और वो रसोई और ऐसी जगहों पर छिपना छोड़ देते हैं जहां पर आपने वो गोली रखी होगी। तो चलिए जानें कैसे बनाएं ये चूहे भगाने वाली गोली।

घर में बनाएं चूहे भगाने वाली गोली

वैसे तो मार्केट में चूहे मारने वाली दवा मिल जाती है लेकिन आप अगर चूहों को मारना नहीं चाहती केवल भगाना चाहती हैं तो इस गोली को बनाकर घर में रखें। इसके लिए आपको तीन से चार चीजों की जरूरत होगी जो घर में आराम से मिल जाएगी।

  • चूहे भगाने वाली गोली बनाने के लिए किसी छोटी सी पहले थोड़ा सा पानी लें, फिर कटोरी में दो चम्मच चाय की पत्ती डाल दें। चाय की पत्ती पानी में घुलना शुरू हो जाएगी।
  • इसमे दो से तीन टुकड़ा कपूर का बारीक करके डाल दें।
  • साथ ही आटा ले लें। इसमे कपड़े धोने वाला पाउडर या डिटर्जेंट लें जिसमे खास महक ना हो, आमतौर पर सस्ते डिटर्जेंट पाउडर जिसमे ब्लीच की स्मेल ज्यादा होती है, उसी को लें।
  • इन सारी चीजों को डालकर आटे की तरह गूंथ लें। अब इस गूंथे आटे से छोटी-छोटी गोलियां बना लें।
  • इन गोलियों को उन जगहों पर रखें जहां पर चूहे ज्यादा आते हैं। इस गोली की तीखी गंध चूहों को जरा भी पसंद नहीं आती है और वो इसे सूंघने और चखने के बाद वहां से भाग जाते हैं। तो आपको चूहे के मरने का झंझट नहीं होगा और कोने-कोने में खोजना नहीं पड़ेगा।

बेकिंग सोडा से बनाएं गोली

आटे में बेकिंग सोडा डालकर गोलियां बनाकर भी काफी सारे लोग घर के कोने में रखे देते हैं लेकिन ये गोलियां खाकर कई बार चूहे मर जाते हैं तो इस तरह की गोलियां रखने के बाद आपको पूरे घर में चेक करना होगा कि कहीं चूहा घर के कोने में मर तो नहीं गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN