Home LIFESTYLE NEWS HINDI दादी-नानी के हाथ का सूजी हलवा क्यों लगता है इतना खास? जानिए...

दादी-नानी के हाथ का सूजी हलवा क्यों लगता है इतना खास? जानिए स्वाद का सीक्रेट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दादी-नानी जब भी खाने का कुछ आइटम बनाती हैं तो उसका स्वाद अलग ही आता है। बात करें सूजी के हलवे की तो इसे अक्सर घर पर बनाया जाता है, लेकिन अगर आप इसमें दादी-नानी के हाथ वाला स्वाद चाहते हैं तो यहां बताए सीक्रेट को अपनाएं। 

हलवा अधिकतर सभी भारतीय घरों में बनाया जाता है और लोग इसे बहुत शौक के साथ खाते हैं। हलवा कई चीजों से बनाया जाता है। लेकिन बाकी हलवे के मुताबिक सूजी का हलवा सबसे ज्यादा बनाया जाता है। ये आसानी से बन जाता है और अधिकतर तीज त्योहारों पर इसे ही बनाया जाता है। वैसे तो सूजी हलवे को बनाना काफी आसान है। इसके लिए बस सूजी भूनी जाती है और फिर पानी डालकर इसे पतला किया जाता है। मिठास के लिए इसमें चीनी डाली जाती है और कुछ मेवा डालने के बाद हलवा तैयार हो जाता है। लेकिन बहुत से लोगों को दादी-नानी के हाथ वाला हलवा अच्छा लगता है। क्या आपने कभी सोचा है कि दादी-नानी के हाथ का सूजी हलवा क्यों खास लगता है? नहीं तो आइए आपको दादी नानी वाला सीक्रेट बताते हैं।

दादी-नानी वाले सूजी हलवे का सीक्रेट

दादी-नानी के हाथ का सूजी का हलवा टेस्ट में काफी अलग होता है। इसके पीछे एक सीक्रेट इंग्रेडिएंट हो सकता है। दरअसल वह सिर्फ सूजी से हलवे को तैयार नहीं करती हैं बल्कि इसमें थोड़ा बेसन भी मिक्स करती हैं। सूजी के हलवे में थोड़ा बेसन डालने से हलवे का स्वाद और बनावट दोनों बेहतर हो जाती है। इससे हलवे की खुशबू भी काफी अलग हो जाती है। इसके अलावा सूजी और बेसन साथ भुनने से हलवे का रंग और रोस्टेड स्वाद अच्छा आता है।

दादी-नानी वाले हलवे की सामग्री

1 कप सूजी

दो चम्मच बेसन

1 कप घी

1 कप चीनी

-3 कप पानी

-केसर की कुछ रेशें

-1 चम्मच इलाइची पाउडर

– कुछ मेवे

-दो चम्मच दूध

हलवा बनाने का तरीका

हलवा बनाने के लिए सबसे पहले घी गरम करें। जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो इसमें काजू, बादाम और किशमिश को हल्का भून लें। भूनने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें और फिर एक तरफ रख दें। कढ़ाई में बचे हुए घी के साथ थोड़ा और घी डालें और फिर इसमें बेसन डालें और उसे सुनहरा होने तक भून लें। फिर इसमें सूजी डालें और इसे भी अच्छे से हल्का सुनहरा होने तक भून लें। जब तक सूजी भून रही है तब तक दो चम्मच दूध को गर्म करें और इसमें केसर के रेशों को डालकर एक तरफ रख दें। सूजी के भुनने के बाद इसमें केसर वाला दूध डालें और इसी के साथ पानी भी डाल दें। अच्छी तरह से मिक्स करें और कुछ देर के लिए पकने दें। जब हलवा गाढ़ा होने लगे तो इसमें चीनी और इलाइची पाउडर मिलाएं। जब हलवा चिकना और चमकदार दिखने लगे तो समझ लें कि ये तैयार है। इसमें बस भुनी हुई मेवा डालें और फिर सर्व करें।

टिप

-हलवा बनाने के लिए गरम पानी का इस्तेमाल करें। इससे सूजी जल्दी फूल जाती है जिससे पकने का समय कम हो जाता है।

-पानी डालते समय हलवे को चलाते रहें वरना गुथली जमा हो जाएगी। इसे बहुत सावधानी से करें क्योंकि गर्म सूजी पर पानी गिरते ही बहुत सारी छींठे उड़कर आप तक आ सकती हैं।

-आप मेवा को पीसकर भी डाल सकते हैं। ये पूरी तरह से चॉइस पर डिपेंड करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN