Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार दिलजीत दोसांझ का नया गाना ‘Devil’ इंटरनेट पर मचा रहा गदर, फैंस...

दिलजीत दोसांझ का नया गाना ‘Devil’ इंटरनेट पर मचा रहा गदर, फैंस ने निकाला छात्र प्रदर्शन से कनेक्शन!

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/08/1200x900/dcf_1788859641713_ba4ea51a-0174-4883-be5b-4fc9bfa717fb_1788859652425_9cdb3a80-c501-4a23-9e35-5380e945f6c0_1f4d306b-29d9-47ab-85bc-280254035e33_46c3d2d4-ac04-4b63-b26f-9cdf929e0008.jpg

दिलजीत दोसांझ ने अपना नया गाना रिलीज किया है और रिलीज होते ही इस गाने ने धूम मचा दी है। गाने में ऐसी डिटेलिंग दिख रही है जो आप भी देखकर हैरान हो जाएंगे।

दिलजीत दोसांझ के नए गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनका लेटेस्ट ट्रैक डेविल रिलीज हो गया है। यह गाना EP आई एम एन आर्टिस्ट ब्रो का हिस्सा है। इस म्यूजिक वीडियो में प्रोटेस्ट की झलक दिख रही हैं जहां लोगों की पुलिस के साथ झड़प दिखाई गई है।

क्या स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बना ये गाना

दिलजीत ने भले ही इस गाने के जरिए यह क्लीयर नहीं किया कि वे इसके जरिए किस मुद्दे पर बोलना चाह रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि यह नीट प्रोटेस्ट को लेकर हो सकता है। बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध के दौरान जब उनसे इस मामले के बारे में पूछा गया था तब दिलजीत ने यही कहा था कि मैं आर्टिस्ट हूं भाई, मैं कोई राजनेता नहीं हूं।

है क्या डेविल गाने में

गाने की बात करें तो इसकी शुरुआत होती है एक प्रोटेस्ट से। इसमें दिखाया गया है कि पुलिस वाले, प्रोटेस्ट करने वालों को रोक रही है। टियर गैस डाले जा रहे हैं। इसके बाद दिलजीत की एंट्री होती है जो मास्क पहनकर आते हैं और फिर पुलिस वालों के सामने आकर उसे उतार देते हैं। इतना ही नहीं दिलजीत के पीछे जो लोग होते हैं उनके हाथ में एक पोस्टर होता है जिसमें लिखा है हमारा फ्यूचर।

इसके बाद दिखाया जाता है कि जब पुलिस और विरोध प्रदर्शन करने वालों की लड़ाई ज्यादा गंभीर हो जाती है तब प्रोटेस्ट करने वालों के सपोर्ट में कई निहंग आते हैं और उन्हें देख पुलिस भी पीछे हट जाती है। लास्ट में फिर दिखाया गया है कि एक बच्ची सफेद गुलाब के साथ आती है और पुलिस के सामने जाती है। एक पुलिस ऑफिसर फिर उसके सामने बैठ जाता है।

लोगों के क्या आ रहे हैं रिएक्शन

वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। किसी ने कमेंट किया, दिलजीत स्टूडेंट्स को प्राउडली सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन वीडियो का मेन मोटिव है शांति को प्रमोट करना ना कि दंगे को। दिलजीत ओजी आर्टिस्ट हैं।

एक ने लिखा, ये वीडियो उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जिन्होंने कहा था कि दिलजीत ने स्टूडेंट्स का सपोर्ट नहीं किया।

एक ने कमेंट किया कि पीक डिटेलिंग वीडियो। स्टूडेंट प्रोटेस्ट, हमारा फ्यूचर हमारी राइट्स। निहंग ने बच्चों को बचाया। लाठी चार्ज, टियर गैस बॉम्ब, वाटर स्पैश और गुलाब वाला सीन। आई एम एन आर्टिस्ट ब्रो।

कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध पर पहले क्या बोले थे दिलजीत

बता दें कि पहले दिलजीत से लाइव इंस्टाग्राम सेशन के दौरान पूछा गया कि आप कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध पर क्या कहेंगे तो इस पर उन्होंने कहा था कि भाई मुझे इस प्रोटेस्ट से दूर रखो। मैं आर्टिस्ट हूं। राजनेता नहीं हूं।

हालांकि इसके बाद दिलजीत ने सोशल मीडिया पर लिखा जब प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने उनपर हमला किया था। दिलजीत ने लिखा था, ‘जो भी आज हुआ वो गलत हुआ। स्टूडेंट्स के साथ ऐसा बिहेव नहीं करना चाहिए था। मैं चाहूंगा कि स्टूडेंट्स की डिमांड को सुनना चाहिए। लोगों की आवाज, भगवान की आवाज होती है।’

दिलजीत ने फिर लिखा था, ‘मुझे पहले ही एंटी नेशनलिस्ट कहा गया था जब मैंने फार्मल प्रोटेस्ट के दौरान बोला था। मुझे काफी विरोध का सामना करना पड़ा था और कई लीगल दिक्कतें आई थीं। खैर भगवान सब देख रहे हैं।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN