Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/22/1200x900/diljit_dosanjh_1782115036631_1782115036797_4a129067-95e8-42bd-adbc-f24e26ad7396.jpgदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में एक खालिस्तान समर्थक ने फिर से अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की। झंडा लेकर शख्स स्टेज पर चढ़ गया और दिलजीत के बगल में डांस करने लगा।
दिलजीत दोसांझ के कैलिफोर्निया कॉन्सर्ट में जबरदस्ती घुसे खालिस्तानी प्रोटेस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शख्स सिंगर के शो में खालिस्तानी झंडा लेकर स्टेज पर चढ़ आया था। कॉन्सर्ट का एक वीडियो वायरल है जिसमें वह आकर दिलजीत के बदल में डांस करता दिख रहा है। इसके बाद सिक्योरिटी उसे पकड़कर स्टेज से नीचे उतारती है। रिपोर्ट्स हैं कि शख्स के अरेस्ट कर लिया गया है।
क्या हुआ कॉन्सर्ट में
दिलजीत दोसांझ वर्ल्ड टूर कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सैन फ्रैंसिस्को के चेस सेंटर में उनका एक कॉन्सर्ट था। इस कॉन्सर्ट में कुछ ऐसा हुआ जिसने वहां मौजूद लोगों और सिंगर को चौंका दिया। घटना का वीडियो वायरल है। इसमें दिख रहा है कि दिलजीत स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। तभी एक बंदा खालिस्तानी झंडा लेकर स्टेज पर चढ़ आता है। वह दिलजीत से भी आगे जाकर डांस करने लगता है। तभी दिलजीत रुक जाते हैं। पीछे से सिक्योरिटी दौड़कर आती है और बंदे को स्टेज से घसीटकर ले जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस शख्स के वेन्यू से हटाकर अरेस्ट कर लिया गया। ट्विटर पर एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है जिसमें अमेरिकन पुलिस शख्स के हाथों में हथकड़ी डालकर उसे बाहर ले जाती दिख रही है।
पहले भी हो चुकी ऐसी घटनाएं
दिलजीत के पिछले कॉन्सर्ट्स में भी ऐसी घटना हो चुकी है। अप्रैल के महीने में भी उनके एक शो में बवाल हुआ था। दिलजीत कनाडा में शो कर रहे थे। तभी वहां कुछ प्रो-खालिस्तान प्रोटेस्टर्स पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। वहां उन लोगों ने झंडा भी लहराया। उस वक्त भी उन्हें वेन्यू से भगाया गया था।
दिलजीत लिख चुके हैं कड़ा मैसेज
दिलजीत दोसांझ मई में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस साफ कर चुके हैं कि इस तरह के प्रदर्शन के वह समर्थक नहीं हैं। उन्होंने लिखा था, बाहर खड़े होकर कोई भी प्रदर्शन कर सकता है। लेकिन अगर आप अंदर आने की कोशिस करते हैं और मेरे फैन्स को परेशान करते हैं तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई बैनर या झंडा लाता है तो इसका मतलब है कि वह दिखाना चाहता है कि कहां से आया है और मेरा सपोर्टर है। पर अगर आप उसी बैनर को लेकर मेरे फैन्स को गाली देते हैं, अंदर आने की कोशिश करते हैं या कुछ और हरकत करते हैं तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



