Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार दिलजीत दोसांझ बिहार में क्यों नहीं करते कॉन्सर्ट? सिंगर बोले- भीड़ संभालना...

दिलजीत दोसांझ बिहार में क्यों नहीं करते कॉन्सर्ट? सिंगर बोले- भीड़ संभालना मुश्किल

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/01/1200x900/diljit_dosanjh_11_01_1793493931723_5N6v_1793493935760_9V3B_62766229-2352-4f37-98ac-e46cd6c2ac6c_loD0.png

दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली में कॉन्सर्ट के बाद अपने फैंस के साथ इंस्टा पर आकर लाइव चैट की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि वो बिहार कब आएंगे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वहां भीड़ को संभालना मुश्किल है। 

दिलजीत दोसांझ का भारत के अलग-अलग शहरों में कॉन्सर्ट का ऐलान हो चुका है। 30 अक्टूबर को दिलजीत का दिल्ली में कॉन्सर्ट हुआ। ये कॉन्सर्ट बिल्कुल सफल रहा। कॉन्सर्ट के बाद दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस से बात की। इस दौरान एक यूजर ने दिलजीत से पूछा कि वो बिहार कब आएंगे? इस पर दिलजीत ने कहा कि वहां भीड़ संभालना मुश्किल है।

बिहार कब जाएंगे दिलजीत दोसांझ?

दिलजीत ने एक यूजर का कमेंट पढ़ा-बिहार कब आओगे? यूजर के सवाल का जवाब देते हुए दिलजीत ने कहा, “पाजी, बिहार के लिए कोशिश की थी पिछली बार भी। वो कहते हैं भीड़ संभालना मुश्किल है और उसकी जिम्मेदारी आप लोगे? मैंने कहा हम तो नहीं ले सकते हैं जिम्मेदारी, आप लो जिम्मेदारी। तो उन्होंने जिम्मेदारी नहीं ली, फिर हम नहीं आए। भीड़ संभालना मुश्किल है पाजी, माफ कीजिएगा।”

दिलजीत के इन शहरों में होंगे कॉन्सर्ट?

दिलजीत ने अपने AURA India Tour 2026 की शुरुआत दिल्ली से की है। दिल्ली के बाद दिलजीत का कॉन्सर्ट चंडीगढ़, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, बेंगलुरू और इंदौर में होगा।

शहर तारीख
इंदौर 15 नंबर
अहमदाबाद 21 नवंबर
मुंबई 27 नवंबर
बेंगलुरु 29 नवंबर
चंड़ीगढ़ 1 दिसंबर
लखनऊ 5 दिसंबर
कोलकाता अभी डेट का ऐलान नहीं हुआ है

20 दिसंबर तक भारत में ही हैं दिलजीत दोसांझ

दिल्ली में हुए कॉन्सर्ट को लेकर दिलजीत ने कहा कि उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन वो फिर भी आ गए। दिलजीत ने कहा, “मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि दोसांझवाला भारत आ गया है। यह हमारा पहला शो था, और इसे रोकने की कई कोशिशें की गईं। लेकिन मैं 20 दिसंबर तक भारत में ही हूं। यहां से जाने से पहले हम अपने बाकी सभी शो करेंगे।”

दिल्ली में बारिश के मौसम को लेकर क्या बोले दिलजीत दोसांझ

दिलजीत ने शो के बाद किए लाइव में दिल्ली के मौसम को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बारिश हो रही थी। कॉन्सर्ट से पहले उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि तीन-चार घंटे तक बारिश न हो। कॉन्सर्ट के दौरान बारिश नहीं हुई। दिलजीत ने कहा कि स्टेज पूरा गीला था। वो परफॉर्मेंस के दौरान और भी डांस करना चाहते थे, लेकिन स्टेज गीला होने की वजह से नहीं कर पाए।

बता दें, पहले दिल्ली पुलिस ने त्योहारों के सीजन के चलते सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शुक्रवार के शो की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इससे फैंस को काफी निराशा हुई थी। हालांकि, बाद में दिलजीत के शो को अनुमति मिली और फैंस दिलजीत को स्टेज पर देख सके।

सीजेपी को दिलजीत ने क्या दिया संदेश?

दिलजीत ने इस कॉन्सर्ट के दौरान सीजेपी पर भी तंज कसा है। दिलजीत का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें एक्टर और सिंगर कहते हैं, “मैं आप सबको प्यार करता हूं क्योंकि मैं एक आर्टिस्ट हूं। मैं शांत हूं तो मुझे शांत रहने दो। मैं आप सबको सपोर्ट करता हूं। लेकिन पंजाबियों को लड़ाई करना मत सिखाओ।”

फिल्म बैन को लेकर अभिजीत ने कसा था तंज, दिलजीत ने किया पलटवार

दिलजीत ने अपने फिल्म बैन को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, “मंच पर आप जिस फिल्म का मजाक उड़ा रहे हैं…जसवंत सिंह खालरा की फिल्म। उस फिल्म के लिए हमने लंबे समय तक संघर्ष किया है। मैं आप सभी से प्यार करता हूं। अगर कोई हमसे नफरत करता है, तो कोई बात नहीं। लेकिन मैं आप सभी से प्यार करता हूं।”

फिल्म को लेकर सीजेपी ने क्या कहा था?

जब सीजेपी दिल्ली में नीट पेपर लीक को लेकर प्रोटेस्ट कर रही थी। उस वक्त दिलजीत से प्रोटेस्ट को लेकर सवाल किया गया था। तब दिलजीत ने कहा था कि उन्हें इन सब चीजों से दूर रखो। वो एक आर्टिस्ट हैं। अभिजीत को दिलजीत का ये बयान पसंद नहीं आया था और उन्होंने कहा था- आना पड़ता है ब्रो, नहीं तो आपकी फिल्में बैन हो जाएंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN