Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली पर डीए का ऐलान हो सकता है
- पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह बात एक पब्लिक मीटिंग में की है
DA hike updates: हिमाचल प्रदेश के राज्य कर्मचारी इस समय डीए के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने काजा में हुए एक पब्लिक की मीटिंग में कहा कि सरकार दिवाली पर महंगाई भत्ता की अगली किस्त जारी करने का विचार कर रही है। सीएम दो दिन की यात्रा पर स्पीति वैली पहुंचे थे।
मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को 45 प्रतिशत का डीए मिल रहा है। जिसे बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने की मांग की जा रही है। कुछ संगठनों ने पंजाब की तरह 8 प्रतिशत डीए की बढ़ोतरी की मांग की है। बता दें, मौजूदा समय में केंद्र सरकार की तरफ से 60 प्रतिशत डीए केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जा रहा है। आखिरी बार केंद्र सरकार ने 2 प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी की थी।
जुलाई से लगातार DA पर बोल रहे हैं सीएम
इससे पहले इसी साल जुलाई के महीने में सीएम ने कहा था कि राज्य सरकार डीए और बकाया एरियर को लेकर रिव्यू मीटिंग कर रही है। वित्त मंत्रालय के साथ राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर एक गहन चर्चा हुई है।
अगस्त के महीने में सुक्खू ने एक बार फिर से डीए को लेकर चर्चा की। इस बार उन्होंने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आश्वस्त किया था कि समय के साथ डीए का भुगतान कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने पूरा एरियर, लीव इनकैशमेंट और ग्रेजुएटी के भुगतान की घोषणा की थी।
सीएम ने तब क्लास-4 के ऐसे कर्मचारी जो 1 जनवरी से 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच रिटायर हुए हैं, उन्हें अतिरिक्त 20,000 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने तब कहा था कि क्लास-1, क्लास-2, क्लास-3 के पेंशनर्स के बेसिक पे से जुड़े नियमों में भी संशोधन के निर्देश दिए जा चुके हैं।
78% कॉन्ट्रैक्ट मेडिकल ऑफिसर की सैलरी बढ़ाने का निर्देश
अगस्त के शुरुआती महीने में राज्य सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट और ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर्स की महीने की सैलरी को 78 प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया था। यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत करने की बात कही गई थी। इसकी वजह से कॉन्ट्रैक्ट और ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर्स की मंथली इनकम 33,600 रुपये से बढ़ाकर 60,000 रुपये कर दिया गया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



