Home LIFESTYLE NEWS HINDI दिवाली पर घर पर बनाएं मुंह में घुल जाने वाला मैसूर पाक,...

दिवाली पर घर पर बनाएं मुंह में घुल जाने वाला मैसूर पाक, मिठास ऐसी कि मेहमान भी मांगेंगे रेसिपी

5
0

Source :- INDIATV NEWS

दिवाली पर अगर आप कोई मिठाई बनाना चाहते हैं मैसूर पाक आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आएगा। तो, चलिए जानते हैं मुंह में घुलने वाली यह मिठाई कैसे बनाएं?

मैसूर पाक बनाने के लिए सामग्री

बेसन का घोल: बेलन 300 ग्राम, मिल्क पाउडर 50 ग्राम, सनफ्लावर ऑयल 250 मिली, घी 500 ग्राम, चीनी की चाशनी 500 ग्राम, पानी 250 मिली, इलायची पाउडर 1/4 छोटा चम्मच

मैसूर पाक बनाने की विधि?

  • पहला स्टेप: मैसूर पाक बनाने के लिए एक बड़ा बर्तन लें, उसके ऊपर एक छलनी रखें। अब उसमें बेसन और मिल्क पाउडर डालकर एक साथ छान लें। अब एक व्हिस्क लें और धीरे-धीरे तेल डालते हुए इसे लगातार फेंटें। इस तब तक फेंटे जब तक कि एक स्मूथ लिक्विड न बन जाए। इसे कुछ देर के लिए अलग रख दें ताकि यह सेट हो जाए। 

  • दूसरा स्टेप: अब, इसके बाद, एक बर्तन लें और उसमें घी डालें। मीडियम आंच पर इसे पिघलाएं और हल्का गरम कर लें। जब घी पिघल जाए और हल्का गरम हो जाए, तो आंच बंद कर दें और इसे अलग रख दें।

  • तीसरा स्टेप: अब, एक कड़ाही लें में चीनी और पानी डालें और चाशनी को तब तक पकाएं जब तक कि इसमें एक तार न बनने लगे। अब चाशनी में बेसन का घोल डालें और मिलाएं। इसे धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकाएं। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके गर्म घी डालें और पकाते समय लगातार चलाते रहें। जब घी पूरी तरह से मिल जाए, तो अगली बार फिर से घी डालें और यही प्रक्रिया दोहराएं।

  • चौथा स्टेप: इस स्टेज तक पहुंचने में लगभग 30 मिनट का समय लगेगा। अब इसे तब तक पकाएं जब तक कि वह पूरी तरह से मिल न जाए। जब मिश्रण सारा घी सोख ले तब आंच बंद कर दें और इसमें इलायची पाउडर डालें और इसे अच्छी तरह मिला लें। 

  • पांचवां स्टेप: अब, इसे बटर पेपर लगी हुई ट्रे में निकाल लें, ट्रे को हल्का सा थपथपाएं और बराबर फैला लें।  ठंडा होने के बाद, किनारों पर चाकू घुमाएं ताकि यह आसानी से निकल सके। ट्रे को पलटकर मैसूर पाक को बाहर निकाल लें और बटर पेपर हटा दें। अब इसके टुकड़े काट लें। मुंह में घुल जाने वाला और घी से भरपूर मैसूर पाक तैयार है। इसके अलावा, आप घर पर बेसन की दानेदार बर्फी भी बना सकते हैं, नोट करें इसकी विधि​

SOURCE : INDIATV NEWS