Home LIFESTYLE NEWS HINDI दिवाली पर जमकर खाईं मिठाइयां और पकवान? डॉक्टर की बताई ये 5...

दिवाली पर जमकर खाईं मिठाइयां और पकवान? डॉक्टर की बताई ये 5 चीजें रखेंगी पेट को हेल्दी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

त्योहार में हमारे खाने का रूटीन बिगड़ जाता है, साथ ही हम मीठा और तला भुना खूब खा लेते हैं, जिससे पेट गड़बड़ हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर सेठी ने गट हेल्थ को बेहतर करने के लिए कुछ फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी है।

दिवाली के दौरान मिठाइयों, नमकीन और तली-भुनी चीजें हम खूब खा लेते हैं और त्योहार पर यही सब बनता भी है। त्योहार पर खान-पान का रूटीन भी काफी बदल जाता है और ऐसे में पेट भी थोड़ा गड़बड़ हो जाता है। कई लोगों को पेट फूलने, दर्द, गैस, कब्ज की समस्या से गुजरना पड़ता है। ऐसे में तुरंत कोई दवा ले लेना सही नहीं होता लेकिन आप अपनी डाइट को सुधार सकते हैं। त्योहार पर बिगड़े रूटीन को सुधारते हुए अपनी डाइट में कुछ चीजों को जरूर शामिल करें। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताया कि हमारा पेट काफी नाजुक होता है, जो कई हैवी चीजों को पचा नहीं पाता। ऐसे में फिर पेट से जुड़ी समस्या होती है। लेकिन आप कुछ चीजों को खाकर गट हेल्थ को बेहतर कर सकते हैं।

1. हल्के हरे केले खाएं

डॉ. सौरभ सेठी का कहना है कि हल्के हरे केले प्रीबायोटिक का अच्छा सोर्स होते हैं। इनमें मौजूद रेजिस्टेंट स्टार्च आंतों में मौजूद फायदेमंद बैक्टीरिया को पोषण देने में मदद करता है। ये पके हुए केले की तुलना में ब्लड शुगर को कम बढ़ाते हैं। हरे केले में पेक्टिन, प्रोटीन, विटामिन, फाइबर पाया जाता है, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

2. अदरक करें डाइट में शामिल

अदरक को पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें जिंजरोल और शोगोल जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं, जो गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अदरक पेट को जल्दी खाली होने में मदद कर सकता है, जिससे कुछ लोगों को पेट फूलने, भारीपन और मतली जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं।

3. सादा दही और केफिर खाएं

दही और केफिर जैसे फर्मेंटेड फूड्स में गुड बैक्टीरिया होते हैं। ये आंतों में माइक्रोबायोम के बैलेंस को बनाए रखने में मदद करते हैं। डॉक्टर ने कहा कि मीठे प्रोबायोटिक ड्रिंक्स के बजाय सादा दही और केफिर अपनी डाइट में शामिल करें।

4. ठंडे किए हुए चावल खाएं

डॉ. सेठी के मुताबिक, पके हुए सफेद चावल को ठंडा करने पर उसमें रेजिस्टेंट स्टार्च की मात्रा बढ़ जाती है। यह आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया के लिए अच्छा होता है। हालांकि, चावल को सही तरीके से फ्रिज में रखकर ही ठंडा करें और दोबारा अच्छी तरह गर्म करके खाएं।

5. बेरीज और अनार खाएं

ब्लूबेरी, रास्पबेरी और अनार जैसे फलों में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाए जाते हैं। ये शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने और गट हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद करते हैं। इन्हें रोजाना डाइट में शामिल किया जा सकता है। ये पेट के अलावा आपके लीवर के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

सिर्फ खाना ही नहीं, खाने का तरीका भी है जरूरी

डॉ. सौरभ सेठी के मुताबिक, गट हेल्थ के लिए सिर्फ यह मायने नहीं रखता कि आप क्या खाते हैं, बल्कि यह भी जरूरी है कि उसे कैसे खाते हैं।

– खाना धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाएं।

– भोजन करते समय जल्दबाजी और स्ट्रेस से बचें।

– खाने के समय मोबाइल या दूसरी चीजों में ध्यान लगाने से बचें।

– रोजाना खाने का समय लगभग एक जैसा रखें।

– पर्याप्त नींद लें और सही रूटीन बनाए रखें।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN