Source :- LIVE HINDUSTAN
दिवाली से पहले घर की पुताई कराने का प्लान कर रहे हैं और कलर चुनने को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो हम आपकी मदद कर देंगे। हम आपके लिए 4 ट्रेंडी कलर्स लेकर आए हैं, जिन्हें कराने के बाद आपका घर लग्जरी दिखेगा।
दिवाली आने से पहले सिर्फ घर की साफ-सफाई ही नहीं पुताई भी कराई जाती है। अपने घर को हर कोई नया बनाना और चमकाना चाहता है और इसके लिए सिर्फ इंटीरियर ही बढ़िया करा लेना काफी नहीं होता। घर के पेंट का भी इसमें खास योगदान होता है। अगर आपके घर का कलर अच्छा है, तो उसका लुक भी अच्छा आएगा और आपका मूड भी बेहतर रहेगा। कलर का मूड से काफी बड़ा कनेक्शन होता है, अगर आप ब्राइट कलर चुनते हैं, तो मन खुश रहता है और डार्क कलर करवाते हैं, तो मन उदास या नाखुश रहेगा। घर में पेंट कराने के लिए कलर चुनना है, तो आप 4 अच्छे और ट्रेंडी कलर्स चुन सकती हैं। इन रंगों को कराने से आपका घर लग्जरी दिखेगा और आपका मूड भी।
पेंट कराने के लिए चुनें ये 4 कलर
घर में पुताई का काम करवाने से पहले ही आपको कलर्स चुनने होंगे और इसके लिए आप 4 ट्रेंडी कलर्स चुनें। ये रंग आपके घर को क्लासी लुक देंगे और दीवारों पर अच्छे भी लगेंगे।
1. सेज ग्रीन
सेज ग्रीन कलर सॉफ्ट और सोफिस्टिकेटेड रंग है, जो घर की दीवारों को नेचुरल और एलिगेंट लुक देता है। यह खासतौर पर वुडन फर्नीचर और न्यूट्रल शेड्स के साथ रॉयल लुक देगा। आजकल सिर्फ एक दीवार पर कराने के लिए भी लोग सेज ग्रीन चुन लेते हैं।
2. एन्थ्रेसाइट ग्रे
एन्थ्रेसाइट ग्रे कलर घर के लिए डीप और रिच शेड वाला होगा। यह आपकी दीवारों को मॉडर्न और प्रीमियम लुक देगा। खासतौर पर मिनिमल और कंटेम्परेरी इंटीरियर के साथ ये रंग क्लासी लुक देगा। वुडन फर्नीचर, मेटैलिक एक्सेंट और हल्के रंगों के साथ इसका कॉम्बिनेशन अच्छा लगेगा।
3. डस्टी ब्लू
अगर घर को थोड़ा वॉर्म और रॉयल कलर में करवाना चाहते हैं, तो डस्टी ब्लू चुनें। यह कलर सॉफ्ट और सोफिस्टिकेटेड शेड है, जो घर की दीवारों को शांत और एलिगेंट लुक देता है। यह व्हाइट, ग्रे और वुडन फर्नीचर के साथ खूबसूरत लगेगा। मॉडर्न और मिनिमल इंटीरियर के लिए यह कलर शानदार ऑप्शन हो सकता है।
4. वार्म बीज
वार्म बीज एक क्लासी और वर्सेटाइल न्यूट्रल शेड है, जो घर को सटल लेकिन लग्जरी लुक देता है। यह कमरे को गर्माहट और खुलापन देता है, साथ ही स्पेस को ज्यादा ब्राइट दिखाता है। वुडन फर्नीचर और गोल्डन एक्सेंट के साथ इसका लुक और भी प्रीमियम नजर आता है।
कलर करवाने से पहले ध्यान दें
कलर चुनने और करवाने से पहले अपने घर की लाइट पर गौर करें। अगर घर की लाइट सही होगी तो कलर अच्छा लगेगा लेकिन अगर लाइट अच्छी नहीं होगी तो कलर समझ नहीं आएगा। कलर करवाने से पहले पेंट सैंपल्स को दीवार पर लगाकर देख सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


