Home मनोरंजन समाचार दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, दो नई गांठें मिलने के बाद अब...

दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, दो नई गांठें मिलने के बाद अब हुई आयरन की कमी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/6_july_dipika_1783322237477_1783322243046_22d1a2fa-5c4b-4d03-8462-d4a671862dd2.jpg

दीपिका कक्कड़ बड़ी ही बहादुरी से कैंसर से लड़ रही हैं। इतना ही नहीं, यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर लोगों को अपनी इस जर्नी के बारे में भी बता रही हैं।

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रही हैं। साल 2025 में स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चलने के बाद से वे लगातार इस बीमारी से मजबूती से मुकाबला कर रही हैं। हाल ही में उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर कर फैंस को दीपिका की सेहत से जुड़ा एक नया अपडेट दिया है।

दीपिका को क्या हुआ?

अस्पताल के कमरे से सामने आए इस वीडियो में दीपिका बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। शोएब ने बताया कि पिछली जांच में आयरन लेवल काफी कम आने की वजह से इस बार दीपिका को आईवी (इन्फ्यूजन) के जरिए आयरन दिया जा रहा है। गौरतलब है कि जून में डॉक्टरों को उनके शरीर में दो नई गांठें मिली थीं, जिसके बाद से उनकी इम्यूनोथेरेपी चल रही है।

दीपिका ने फैंस से बात की

वीडियो में खुद दीपिका ने भी अपने चाहने वालों को आश्वस्त करते हुए कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि थेरेपी से पहले डॉक्टरों द्वारा दी गई ‘प्री-मेडिकेशन’ (दवाओं) की वजह से उन्हें थोड़ी सुस्ती और चक्कर जैसा महसूस हो रहा है, जो कि पूरी तरह सामान्य है।

रुहान और दीपिका का बॉन्ड

इस मुश्किल वक्त में जहां पूरा परिवार दीपिका की ढाल बना हुआ है, वहीं उनकी तबीयत का असर उनके छोटे बेटे रुहान पर भी दिख रहा है। शोएब ने भावुक होते हुए बताया कि पिछले कुछ हफ्तों से रुहान अपनी मां के बहुत ज्यादा करीब आ गया है और थोड़ा चिड़चिड़ा भी रहने लगा है।

कौन है दीपिका कक्कड़?

एक एयर होस्टेस के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका कक्कड़ ने ‘नीर भरे तेरे नैना देवी’ से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, उन्हें असली पहचान और घर-घर में लोकप्रियता ‘ससुराल सिमर का’ में ‘सिमर’ के किरदार से मिली। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने ‘बिग बॉस 12’ में हिस्सा लिया और ट्रॉफी अपने नाम की।

‘बिग बॉस 12’ के बाद दीपिका ने शादी कर ली और इंडस्ट्री से दूर हो गईं। फिर साल 2025 में उन्होंने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के जरिए वापसी की, लेकिन स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उन्हें इस शो को बीच में ही छोड़ना पड़ा। आज पूरा देश दीपिका के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN