Source :- LIVE HINDUSTAN

Bonus Share: Brigade Enterprises ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। तारीख 20 जून से पहले ही है। कंपनी ने इस बार 3 शेयर पर 1 शेयर बोनस देने का फैसला किया है। यह दूसरी बार है जब कंपनी एक्स-बोनस ट्रेड करेगी। इससे पहले कंपनी के शेयर 2019 में एक्स-बोनस ट्रेड किए थे।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि 3 शेयर पर 1 शेयर योग्य निवेशकों को मिलेगा। Brigade Enterprises ने इस बोनस शेयर के लिए 17 जून 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी रिकॉर्ड डेट पर जिन निवेशकों के पास तीन शेयर रहेंगे उन्हें एक फ्री शेयर मिलेगा।

कंपनी ने 2019 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने 2 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। यह पहली बार था जब कंपनी एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड क की थी।

लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी

Brigade Enterprises उन कंपनियों में से एक है जो निवेशकों को लगातार डिविडेंड दे रही है। 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 2.5 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2023 में कंपनी ने हर शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

आज मंगलवार को Brigade Enterprises के शेयरों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। बीएसई में कंपनी के शेयर आज 646.40 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 654.70 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बाजार के बंद होने के समय पर Brigade Enterprises के शेयर 651.20 रुपये के स्तर पर थे।

बीते तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 1.65 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 6 महीने में स्टॉक का दाम 23 प्रतिशत गिरा है। एक साल में Brigade Enterprises के शेयरों का भाव 48 प्रतिशत लुढ़क चुका है। कंपनी का 52 वीक हाई 1299.60 रुपये और 52 वीक लो लेवल 615 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 15929 करोड़ रुपये का है।

लॉन्ग टर्म में अच्छा रहा है प्रदर्शन?

दो साल में Brigade Enterprises के शेयरों का दाम 53 प्रतिशत गिरा है। तीन साल में यह स्टॉक पोजीशनल निवेशकों को 18 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बीते 5 साल में बोनस शेयर देने जा रही है कंपनी का स्टॉक का दाम 141 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN