Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/madf_1780212067141_1780212076393_0e517543-9f39-4f29-a662-e5c332ec2c26.jpgमाधुरी दीक्षित को लेकर कुछ दिनों पहले एक दावा किया गया कि वह डोला रे डोला गाने के दौरान प्रेग्नेंट थीं। अब इस पर माधुरी ने कुछ फैक्स क्लीयर करें हैं।
माधुरी दीक्षित ने कोरियोग्राफर सरोज खान के साथ काफी काम किया है। दोनों ने कई हिट गानें दिए हैं। माधुरी को लेकर कुछ हफ्ते पहले सरोज खान की असोसिएट रहीं रुबीना खान ने दावा किया कि माधुरी डोला रे डोला गाने के दौरान प्रेग्नेंट थीं। अब इस पर माधुरी का रिएक्शन आया है।
क्या दिया माधुरी ने जवाब
माधुरी ने कहा, ‘एरिन का जन्म 2003 में हुआ था तो आप मैथ्स करो।’ बता दें कि एरिन नेने, उनके बड़े बेटे का जन्म साल 2003 में हुआ था और वह अब 23 साल का है। वहीं देवदास जुलाई 2012 में रिलीज हुई थी।
काफी मुश्किल था इस समय माधुरी के लिए शूट करना
माधुरी ने आगे कहा, ‘मैं उस समय काफी ट्रैवल कर रही थी। मैं शूटिंग करने आती और वापस चले जाती। मेरे सारे शूट रात में हुए थे। तो मेरे लिए यह बहुत ही मुश्किल एक्सपीरियंस थे।’
डॉक्टर नेने से शादी के बाद बदली लाइफ
माधुरी दीक्षित ने 1999 में श्रीराम नेने से शादी करने के बाद अमेरिका के डेनवर में शिफ्ट हो गई थीं, जहां नेने हार्ट सर्जन थे। शादी के बाद जब उन्होंने काम करना शुरू किया तो वह मुंबई और डेनवर के बीच ट्रैवल करती रहती थीं। देवदास उनकी लास्ट फिल्म थी बेटे अरिन और रयान नेने के जन्म से पहले।
फिल्म में देवदास का रोल शाहरुख खान ने निभाया था, पारो का ऐश्वर्या राय बच्चन ने और माधुरी ने चंद्रमुखी का। फिल्म में माधुरी और ऐश्वर्या का साथ में गाना भी था डोला रे डोला जो काफी हिट हुआ था। इस गाने को इस्माइल दरबार ने कम्पोज किया था। वहीं लिखा नुसरत बादर ने था और गाया कविता कृष्णमूर्ति, श्रेया घोषाल और केके ने था।
क्या कहा था रुबीना ने
कुछ दिनों पहले बॉलीवुड ठिकाना से बात करते हुए रुबीना ने कहा था कि डोला रे डोला गाने के शूट के दौरान एक स्टेप था जिसमें माधुरी मैम ने टर्न लिया और बैठ गईं। वो शॉट सुबह 9 से रात के 10 बजे तक हुआ क्योंकि वह उस वक्त 4 महीने प्रेग्नेंट थीं। इस वजह से सही से टर्न नहीं ले पा रही थीं और थोड़ी थकान हो रही थी।
उन्होंने यह भी कहा था, ‘माधुरी को साथ में फीवर भी था। उन्होंने काफी स्ट्रगल किया। लेकिन फिर भी कभी स्टेप बदलने को नहीं कहा। जो भी मास्टरजी (सरोज खान) बोलतीं वह वही करते।’
माधुरी और सरोज ने साथ में खूब काम किया है। दोनों ने एक दो तीन चार, तबाह हो गए जैसे हिट गाने दिए हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




