Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘देश को अगला बांग्लादेश और पाकिस्तान बनाना चाहते हैं’, मनोज मुंतशिर ने...

‘देश को अगला बांग्लादेश और पाकिस्तान बनाना चाहते हैं’, मनोज मुंतशिर ने सीजेपी और अभिजीत दिपके पर साधा निशाना

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/09/1200x900/abhijeet_manoj_muntashir_1791530866563_jyDY_1791530871025_8njD_ab13c596-fc49-414f-8270-4439cbf9de61_x98c.png

10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) का आंदोलन होना है। आंदोलन की चर्चाओं के बीच गीतकार और राइटर मनोज मुंतशिर ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में मनोज मुंतशिर ने सीजेपी और अभिजीत दिपके पर निशाना साधा है। 

कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र संगठनों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर आंदोलन का ऐलान किया है। सीजेपी के इस ऐलान के बीच दिल्ली में सुरक्षा इंतजामों को सख्त कर दिया गया है। सीजेपी ने 10 अक्टूबर को आंदोलन करने का ऐलान किया है। इस आंदोलन से पहले गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में मनोज मुंतशिर अभिजीत दिपके और उनकी पार्टी सीजेपी पर निशाना साधते नजर आए।

देश के युवाओं के लिए मनोज मुंतशिर का संदेश

मनोज मुंतशिर वीडियो की शुरुआत में कहते हैं, “मेरे बच्चों, जेन जी, जेन अल्फा, मिलेनियल्स, जेनेलियल्स…मैं ये वीडियो इसलिए बना रहा हूं क्योंकि अब जरूरी हो गया है। जरूरी इसलिए क्योंकि आपको भटकाया जा रहा है और आप इतने भोले हैं कि आस्तीन में छिपे हुए सांप आपको दिखाई नहीं दे रहे हैं। मैंने आज तक अपने वीडियो में किसी राजनेता का नाम नहीं लिया है, लेकिन आज ले रहा हूं। लेकिन अब बिना नाम लिए बात नहीं हो सकती है। आपमें से कुछ बच्चे अभिजीत दिपके के बहकावे में आकर सड़कों पर आ गए हैं, आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन आपका अधिकार है। लोकतंत्र ने आपको अधिकार दिया है कि आप लोग शांतिपूर्ण तरीके से अहिंसा के साथ अपनी बात सत्ता तक पहुंचाएं। लेकिन सूचना के अधिकार के तहत आपको ये भी जानना चाहिए कि आपको लीड कौन कर रहा है।”

अभिजीत को बताया अरविंद केजरीवाल की ‘बी’ टीम

मनोज मुंतशिर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अभिजीत दिपके को आम आदमी पार्टी की बी पार्टी बताया है। उन्होंने कहा, “आपका जानना जरूरी है कि आपको सड़कों पर उतार कर कोई वाकई देश का भला करना चाहता है या आपको झुंझुने की तरह बजाकर अपना पावर गेम मजबूत करना चाहता है? बिना बातों को घुमाए, पूरी जिम्मेदारी के साथ मैं ये कहना चाहता हूं कि अभिजीत दिपके अरविंद केजरीवाल की बी टीम हैं जो अपने बॉस की भारी हार के बाद उन्हें सत्ता में पहुंचाने के लिए आपकी एनर्जी को चूस रहे हैं।”

अभिजीत के बारे में बात करते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा, “अभिजीत मुझे कोई ऐतराज नहीं है कि आप केजरीवाल जी, राहुल जी या किसी भी जी के समर्थक हैं। लेकिन निष्पक्ष होने का नाटक मत करो। ये झूठ मत बोलो। जो युवा तुम पर भरोसा कर रहा है, उसके साथ विश्वासघात मत करो।”

ध्रुव राठी पर भी मनोज ने साधा निशाना

मनोज मुंतशिर ने ये भी कहा कि सीजेपी उन राज्यों के स्कूलों में ही समस्या ढूंढ रहे हैं जहां बीजेपी की सरकार है। उन्होंने पूछा कि क्या आप इस देश के नौजवानों को बेवकूफ समझते हो? मनोज मुंतशिर ने ध्रुव राठी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौके की हड्डी सूंघता हुआ ये यूट्यूबर भारत आ पहुंचा है। इसे मच्छार के पराक्रम में भी षड्यंत्र नजर आया। उन्होंने कहा कि एक मौका था देश की पीठ थपथपाने का, वहां भी पीठ में खंजर उतारने चले आए।

मनोज मुंतशिर का दावा- ये लोग करते हैं देश से नफरत

युवाओं को संबोधित करते हुए मनोज ने कहा कि इन लोगों के देशप्रेम पर आपको संदेह होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि ये लोग देश से नफरत करते हैं। क्योंकि इनकी फंडिंग सरहदपार से आती है। इनको अपना पेमेंट को उचित ठहराना है और वो तब तक नहीं होता जब तक भारत मां के आंचल पर ये कालिक न लगा दें। उन्होंने कहा कि इन लोगों को आप खुद को बेवकूफ मत बनाइए। जितना मुझे यकीन है कि ये लोग भारत के खिलाफ हैं, उतना ही भरोसा मुझे इस बात पर है कि तुम भारत के साथ हो।

उन्होंने कहा, “मुझे बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि तुम्हारी बगावत को जय प्रकाश नारायण और अन्ना हजारे नहीं, कुछ बेहद झूठे, चालबाज और मौकापरस्त लोग लीड कर रहे हैं। ये तुम्हारे दम पर इस देश को अगला बांग्लादेश और पाकिस्तान बनाना चाहते हैं। क्या आप ये बनना चाहते हैं? क्या उनके जैसा बनना चाहते हो तुम?”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN