Home - देसी ब्रांड का सस्ता 5G स्मार्टफोन, कल होगा लॉन्च; 50MP कैमरे के...

देसी ब्रांड का सस्ता 5G स्मार्टफोन, कल होगा लॉन्च; 50MP कैमरे के साथ मिलेगी 6000mAh बैटरी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Lava Bold N4 Pro 5G भारत में कल यानी 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने के लिए तैयार है। फोन Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, जहां इसकी माइक्रोसाइट पहले से ही लाइव है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन में 50MP मेन रियर कैमरे के साथ मिलेगी 6000mAh बैटरी मिलेगी।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Lava Bold N4 Pro 5G india launch tomorrow: सस्ता फोन खरीदने का प्लान है, तो तैयार हो जाइए। देसी ब्रांड लावा कल यानी 18 सितंबर को भारतीय बाजार में Lava Bold N4 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह एक 5G फोन है। लॉन्च से पहले ही कंपनी अमेजन माइक्रोसाइट के जरिए इसके कई खास फीचर्स का खुलासा कर चुकी है। कंपनी ने फिलहाल इसका पूरा लुक तो नहीं दिखाया है, लेकिन इसकी झलक जरूर दिखा दी है। इसके अलावा, कंपनी ने आने वाले स्मार्टफोन की खास खूबियां, फीचर्स, डिजाइन और कलर ऑप्शन्स के बारे में भी जानकारी दी है। आने वाले Lava Bold N4 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जो चौकोर आकार के कैमरा मॉड्यूल में लगा होगा। फोन के सामने की तरफ वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच भी होगा। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…

लॉन्च के बाद, Lava Bold N4 Pro 5G, सीरीज में पहले से मौजूद Lava Bold N4 Lite के साथ शामिल हो जाएगा।

कल आ रहा Lava Bold N4 Pro 5G

अमेजन माइक्रोसाइट के जरिए, कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि यह फोन भारत में 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। माइक्रोसाइट से पता चलता है कि नया लावा बोल्ड N4 प्रो 5G फोन 6,000mAh की बैटरी से लैस होगा। लिस्टिंग से यह भी कंफर्म हो गया है कि यह फोन देश में अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह भारत में गोल्ड और ब्लू कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

फोटोग्राफी के लिए, फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा होगा। फिलहाल कंपनी ने अन्य कैमरा सेंसर्स और सेल्फी कैमरे के बारे में जानकारी नहीं दी है।

डिजाइन की बात करें तो, लावा बोल्ड N4 प्रो 5G में एक फ्लैट रियर पैनल दिखाया गया है, जिसमें टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में एक चौकोर शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल है। ऐसा लगता है कि कैमरा मॉड्यूल में चार कटआउट हैं, जिनमें से एक एलईडी फ्लैश के लिए है। इसमें एक फ्लैट मिड-फ्रेम भी होगा, जिसमें पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल फोन के राइट साइड पर रखे गए हैं।

सिम ट्रे को फोन के लेफ्ट साइड में रखा गया है। सामने की तरफ, इसमें वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिखाया गया है, जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए एक कैमरा होगा। फिलहाल कंपनी ने प्राइस रेंज, चिपसेट, डिस्प्ले साइज और चार्जिंग सपोर्ट समेत अन्य डिटेल्स से पर्दा नहीं उठाया है। सारी डिटेल्स जानने के लिए हमें इसका लॉन्च होने का इंतजार करना पड़ेगा।

लॉन्च के बाद, Lava Bold N4 Pro 5G, सीरीज में पहले से मौजूद Lava Bold N4 Lite के साथ शामिल हो जाएगा, जिसे भारत में 27 अगस्त को 3GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 8,099 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फोन भारत में एम्पायर गोल्ड और घोस्ट सिल्वर जैसे कलर्स में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह 6.56 इंच की एलसीडी टचस्क्रीन से लैस है। फोन यूनिसॉक 9863A चिपसेट से लैस है, जो 5000mAh की बैटरी के साथ जुड़ा है, जबकि 10W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट प्रदान करता है।

Lava Virat Curve

21 सितंबर को आ रहा Lava Virat Curve

लावा जल्द भारत में Lava Virat Curve को भी लॉन्च करेगी। जैसा की नाम से पता चलता है इसमें कर्व्ड डिस्प्ले होगा। कंपनी भारत में इसकी लॉन्च डेट का खुलासा पहले ही कर चुकी है। यह फोन भारत में 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। नया स्मार्टफोन देश में फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा, यह दो कलर्स – हेरिटेज इंडिगो और मकराना आइवरी में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

लावा विराट कर्व 6.67-इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1100 निट्स पीक ब्राइटनेस से लैस होगा। फोन का रियर कैमरा आइलैंड एक सेकेंडरी “मिनी डिस्प्ले” के साथ-साथ डुअल रियर कैमरा सिस्टम और एक एलईडी फ्लैश को स्पोर्ट करेगा। मिनी डिस्प्ले लावा लोगो, वॉल्यूम लेवल, बैटरी स्टेटस, इमोजी, समय, एक कस्टम मैसेज या नोटिफिकेशन दिखाने में सक्षम होगा।

फोन एंड्रॉयड 16 के साथ आएगा, यह दो साल के ओएस अपग्रेड और तीन सिक्योरिटी अपडेट के लिए भी एलिजिबल होगा। फोन में पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सेल के मेन रियर कैमरा होगा। फोन 2K/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा। फोन में 6000mAh की बैटरी होगी जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, यह 6GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट से लैस होगा।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN