Home - धूम मचाने आ रहा iQOO का धांसू फोन, 12GB रैम और एमोलेड...

धूम मचाने आ रहा iQOO का धांसू फोन, 12GB रैम और एमोलेड स्क्रीन के साथ ‘शक्तिशाली’ प्रोसेसर भी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

iQOO इंडिया के सीईओ निपुण मार्या की एक्स पर एक लेटेस्ट पोस्ट से साफ हिंट दिया है कि अगला डिवाइस स्टैंडर्ड iQOO Z11 हो सकता है। मार्या ने पोस्ट में अनोखे तरीके से फोन के नाम का खुलासा किया है। आप भी जानिए अपकमिंग फोन में क्या खास हो सकता है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

iQOO तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। पिछले महीने, आईकू ने भारत में iQOO Z11 Lite लॉन्च किया था और अब कंपनी देश में Z11 सीरीज के एक और स्मार्टफोन को जोड़ने की तैयारी में जुट गया है। कंपनी के सीईओ निपुण मार्या की एक्स पर एक लेटेस्ट पोस्ट से साफ हिंट दिया है कि अगला डिवाइस स्टैंडर्ड iQOO Z11 हो सकता है। आइए जानते हैं कि इससे क्या उम्मीद की जा सकती है।

iqoo z11

जल्द भारत में लॉन्च होगा iQOO Z11

पोस्ट में एक के नीचे एक क बाद सात लाइनें लिखी हैं। इन सभी के पहले अक्षरों को मिला लिया जाए, तो “Z11” बनाता है, जो हिंट मिलता है कि ब्रांड अब भारत में आईकू Z11 लाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन टीजर से हिंट मिलता है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

 iQOO India CEO Nipun Marya

iQOO Z11 में क्या होगा खास (लीक के अनुसार)

हाल ही में, Geekbench AI बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर मॉडल नंबर I2514 वाला एक अनरिलीज्ड आईकू फोन देखा गया। लिस्टिंग से पता चला कि इस डिवाइस में डाइमेंसिटी 7500 चिप, 12GB रैम और एंड्रॉयड 16 है। पूरी संभावना है कि I2514 आईकू फोन, Z11 का इंडियन वेरिएंट हो सकता है। यह अलग चिपसेट वाला एक और Z11 मॉडल होगा, क्योंकि ब्रांड पहले ही चीन में डाइमेंसिटी 8500-पावर्ड आईकू Z11 और मलेशिया में स्नैपड्रैगन 7s जेन 4-पावर्ड Z11 लॉन्च कर चुका है।

गैजेट्स360 की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले आईकू Z11 के चिपसेट को डाइमेंसिटी 7500 टर्बो के तौर पर मार्केट में उतारा जाएगा। इसके फ्रंट में कर्व्ड-एज एमोलेड डिस्प्ले होने की उम्मीद है। बाकी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें बड़ी बैटरी होगी, जैसा कि दूसरे मार्केट में इसके दूसरे मॉडल्स में देखने को मिलता है।

इसी से जुड़ी एक और खबर के मुताबिक, आईकू Z11 इस साल भारत में लॉन्च होने वाला आखिरी आईकू स्मार्टफोन हो सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो, आईकू 16 के चीन में सितंबर या अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद तो है, लेकिन हो सकता है कि यह इस साल भारतीय बाजार में न आए। माना जा रहा है कि ऐसा मेमोरी की बढ़ती कीमतों की वजह से हो सकता है, जिससे इसकी कीमत आईकू15 की लॉन्च कीमत (72,999 रुपये) से भी ज्यादा हो सकती है।

आप इन iQOO फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं, जो Amazon पर सस्ते मिल रहे हैं:

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN