Home National news hindi नई दिल्ली में आज से पहले SCO सभ्यतागत संवाद फोरम की शुरुआत,...

नई दिल्ली में आज से पहले SCO सभ्यतागत संवाद फोरम की शुरुआत, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

7
0

Source :- NEWSTRACK LIVE

हालांकि पाकिस्तान के इस आयोजन में शामिल होने को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार से खफा नजर आ रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया कि इस कार्यक्रम में पाकिस्तान को क्यों बुलाया गया? आपने पाकिस्तान को क्यों आमंत्रित किया, जो भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देता है? आपने पाकिस्तान को बुलाया और उनका मंत्री मुसादिक मलिक यहाँ आ भी गया। वह मुस्कुरा रहा है और अपने स्वागत का आनंद ले रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित भी करने वाले हैं।

Highlights

  • दिल्ली के पुराना किला में 20 से 22 नवंबर तक चलेगा तीन दिवसीय आयोजन।
  • फोरम में संगीत, पारंपरिक खेल, खान-पान और प्राचीन साहित्य पर होगी चर्चा।
  • ASTITVA प्रदर्शनी में 1200 ईसा पूर्व से 1200 ईस्वी तक का दिल्ली का इतिहास दिखाया जाएगा।

राजधानी नई दिल्ली में आज से एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पुराना किला में पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सभ्यतागत संवाद फोरम (Civilisational Dialogue Forum) का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित भी करेंगे। यह तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक चलेगा।

इस फोरम का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध और परस्पर जुड़ी सभ्यतागत विरासत को प्रदर्शित करना, लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना तथा अंतर-सांस्कृतिक संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है। इसमें अलग-अलग सदस्य देशों के विद्वान, शिक्षाविद और विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

इस पहल का प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी ने 2025 में चीन के तियानजिन में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन के दौरान रखा था, जिसे बाद में बिश्केक घोषणा में भी समर्थन मिला। इस कार्यक्रम में पाकिस्तान भी हिस्सा ले रहा है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक भारत पहुंच भी चुके हैं।

फोरम के दौरान 21 और 22 नवंबर को चार विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें SCO देशों की साझा सांस्कृतिक और सभ्यतागत विरासत से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। प्रमुख विषयों में संगीत और प्रदर्शन कलाएं, पारंपरिक वस्त्र, खान-पान और पारंपरिक खेल शामिल हैं। इसके अलावा, कला और वास्तुकला की साझा परंपराओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

इन सत्रों में भाषाओं और साहित्य की परंपराओं के साथ प्राचीन लिपियों और पांडुलिपियों पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा, विभिन्न देशों को जोड़ने वाले प्राचीन मठ मार्गों और दार्शनिक परंपराओं को लेकर भी एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में भारत की पुरातात्विक, कलात्मक और साहित्यिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली विशेष प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इनमें ASTITVA – The Essence of Our Existence नाम की प्रदर्शनी शामिल है, जिसके जरिए 1200 ईसा पूर्व से 1200 ईस्वी तक के पुरातात्विक साक्ष्यों के माध्यम से दिल्ली के इतिहास को दिखाया जाएगा।

इसमें खुदाई से मिले अवशेष, कलाकृतियां और वास्तुशिल्प से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रदर्शित होंगे। “महाभारत स्क्रॉल पैवेलियन – अनंत: 18वीं सदी का एक दुर्लभ महाभारत स्क्रॉल” में चित्रों वाला एक स्क्रॉल प्रदर्शित किया जाएगा, जो भारत की समृद्ध महाकाव्य और कलात्मक परंपराओं को दर्शाएगा। 

हालांकि पाकिस्तान के इस आयोजन में शामिल होने को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार से खफा नजर आ रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सरकार से सवाल किया कि इस कार्यक्रम में पाकिस्तान को क्यों बुलाया गया? पाकिस्तान को क्यों आमंत्रित किया गया, जो भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देता है? आपने पाकिस्तान को बुलाया और उनका मंत्री मुसादिक मलिक यहाँ आ भी गया। वह मुस्कुरा रहा है और अपने स्वागत का आनंद ले रहा है।

यह वही व्यक्ति है जिसने कुछ महीने पहले ही खुलेआम धमकी दी थी कि वह भारतीयों के हाथ काट देगा और हमारा खून बहाएगा। सवाल यह है कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद नहीं किया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार उसके प्रतिनिधियों का स्वागत करने में लगी है। मुसादिक मलिक को बिरयानी, कबाब और खीर खिलाई जाएगी।

भारत-विरोधी पाकिस्तान के बिना आपका काम क्यों नहीं चलता? बात यह है कि आपको भी वही कहना और करना चाहिए जो राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा है, जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद नहीं करता, तब तक उसके साथ कोई बातचीत संभव नहीं है।

लेकिन आप अपना रुख बार-बार बदलते रहते हैं। कभी आप वहाँ चले जाते हैं, कभी लाहौर पहुँच जाते हैं, कभी अचानक ऑपरेशन सिंदूर रद्द कर देते हैं और अब आप उन्हें यहाँ बुला रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आखिर कर क्या रहे हैं? पहलगाम नरसंहार में शहीद हुए लोगों की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई है और आप उनके परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं।

दूसरी ओर, भारत द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि पाकिस्तान को दिया गया निमंत्रण SCO के मेजबान प्रोटोकॉल और बहुपक्षीय दायित्वों के अनुरूप है। इसका यह बिल्कुल मतलब नहीं है कि पाकिस्तान को लेकर भारत की नीति में कोई बदलाव आया है।​

<![CDATA[<![CDATA[]]]]>]]>

रिलेटेड टॉपिक्स

<![CDATA[<![CDATA[]]]]>]]>

SOURCE : NEWSTRACK