Home - नया Acer लैपटॉप लॉन्च, मिलेगा Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर और...

नया Acer लैपटॉप लॉन्च, मिलेगा Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर और 128GB तक RAM का सपोर्ट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एसर ने TravelLite TL44-53M-G2 बिजनेस लैपटॉप पेश किया है, जिसमें Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर, Intel vPro सिक्योरिटी और 14 इंच की FHD डिस्प्ले मिलती है। इसमें 128GB तक RAM, डुअल SSD स्लॉट और Wi-Fi 7 का सपोर्ट है।

एसर ने भारत में नया प्रीमियम बिजनेस लैपटॉप TravelLite TL44-53M-G2 पेश किया है। इसे खास तौर पर एंटरप्राइज, ऑफिस और प्रोफेशनल यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस लैपटॉप में Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर के साथ Intel vPro प्लेटफॉर्म दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस, सिक्योरिटी और रिमोट मैनेजमेंट की सुविधा पर फोकस करता है। कंपनी के मुताबिक, यह लैपटॉप AI बेस्ड वर्कलोड और ऑफिस के कामों के लिए तैयार किया गया है।

सम्बंधित सुझाव

Acer TravelLite TL44-53M-G2 में फुल एल्युमिनियम बॉडी दी गई है। इसकी मोटाई 18mm से कम है और वजन 1.4 किलोग्राम से भी कम है। ऐसे में इसे ऑफिस के साथ यात्रा के दौरान ले जाना भी आसान होगा। लैपटॉप में 14 इंच की FHD IPS डिस्प्ले मिलती है, जो 300 निट्स की ब्राइटनेस और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है। यह स्क्रीन डॉक्यूमेंट्स, स्प्रेडशीट और मल्टीटास्किंग के लिए ज्यादा वर्टिकल स्पेस ऑफर करती है।

इसमें 180 डिग्री तक खुलने वाला हिंज दिया गया है, जिससे स्क्रीन को पूरी तरह फ्लैट किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, लैपटॉप MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो इसकी मजबूती को दिखाता है।

AI वर्कलोड के लिए Intel Core Ultra Series 3

लैपटॉप में Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर दिए गए हैं। यह प्लेटफॉर्म CPU, GPU और NPU के जरिए अलग-अलग तरह के वर्कलोड को संभालने के लिए बनाया गया है। इससे सामान्य ऑफिस के काम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, कंटेंट क्रिएशन और सपोर्टेड AI एप्लिकेशन चलाने में मदद मिल सकती है।

सम्बंधित सुझाव

कंपनी ने इसमें Intel vPro प्लेटफॉर्म भी दिया है। इसकी मदद से एंटरप्राइज की IT टीमें डिवाइस को रिमोट तरीके से मैनेज करने, उसकी कंडीशन चेक करने और प्रॉब्लम्स सॉल्व करने जैसे काम कर सकती हैं। हार्डवेयर बेस्ड सिक्योरिटी फीचर्स बिजनेस डिवाइस को सेफ रखने में भी मदद करते हैं।

128GB तक RAM और फास्ट स्टोरेज

Acer TravelLite में 128GB तक डुअल-चैनल DDR5 RAM सपोर्ट मिलता है। इसमें दो M.2 SSD स्लॉट दिए गए हैं, जिनमें PCIe 5.0 x4 सपोर्ट भी शामिल है। इससे जरूरत के हिसाब से स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प मिलता है। हालांकि, RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन उपलब्ध मॉडल पर डिपेंड करेगा।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं, जिनमें Thunderbolt, DisplayPort और USB चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा लैपटॉप में Intel Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी भी कॉन्फिगरेशन के हिसाब से उपलब्ध होगी।

वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP कैमरा

लैपटॉप में 5MP IR कैमरा दिया गया है, जो Windows Hello बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को सपोर्ट करता है। इसके साथ स्टीरियो स्पीकर, DTS Audio और नॉइज कैंसिलेशन वाले माइक्रोफोन मिलते हैं। ये फीचर्स ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए दिए गए हैं।

भारत में कब मिलेगा?

Acer TravelLite TL44-53M-G2 भारत में कंपनी के कमर्शियल और एंटरप्राइज चैनल्स के जरिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने अभी इसकी कीमत और सेल डेट का खुलासा नहीं किया है। अलग-अलग ग्राहकों और मार्केट्स के हिसाब से इसके कॉन्फिगरेशन और कीमत में अंतर हो सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN