Home LIFESTYLE NEWS HINDI नवरात्रि व्रत में बनाएं क्रिस्पी साबूदाना वड़ा, पेट भी रहेगा लंबे समय...

नवरात्रि व्रत में बनाएं क्रिस्पी साबूदाना वड़ा, पेट भी रहेगा लंबे समय तक भरा, नोट करें आसान रेसिपी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नवरात्रि के व्रत में लोग साबूदाना की खिचड़ी बनाकर खाते हैं लेकिन इस बार आप वड़ा ट्राई करें। साबूदाना वड़ा बेहद स्वादिष्ट लगता है और इसे बनाने में ज्यादा झंझट नहीं है। चलिए आपको पूरी रेसिपी बताते हैं।

नवरात्रि के पावन दिनों की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बाकि हैं और लोग इसकी तैयारियों में भी जुट चुके होंगे। कई लोग नवरात्रि में पहला आखिरी व्रत करते हैं, तो कुछ लोग पूरे 9 दिन का उपवास करते हैं। अगर आप भी व्रत करने करते हैं, तो उसमें फ्राइड आलू, मखाना, मूंगफली, खीर, कुट्टू की पूरी खाते होंगे लेकिन इस बार साबूदाना वड़ा बनाकर खाइये। साबूदाना वड़ा बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी और इसका स्वाद भी बढ़िया होता है, साथ ही पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। अगर आपको बीच-बीच में छोटी स्नैकिंग की आदत है, तो साबूदाना वड़ा की रेसिपी आपके लिए है।

साबूदाना वड़ा बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स-

साबूदाना – 1 कप

उबले हुए आलू – 3 मध्यम आकार के

भुनी हुई मूंगफली – ½ कप

हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई

हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ

जीरा – 1 छोटा चम्मच

नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच

सेंधा नमक – स्वादानुसार

लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच

तेल – तलने के लिए

साबूदाना भिगोने का सही तरीका

साबूदाना से कोई भी आइटम बनाने से पहले आपको उसे भिगोना पड़ेगा। साबूदाने के आप रातभर के लिए करीब 6-8 घंटे के लिए भिगोकर रख दीजिए और सुबह उठकर उसे उंगलियों से दबाकर चेक करें। अगर वह आसानी से दब रहा है, तो वड़ा बनाने के लिए तैयार है। अगर साबूदाना सख्त लग रहा हो, तो उसे और भिगोकर रखें।

वड़ा का बैटर कैसे तैयार करें?

सबसे पहले भुनी हुई मूंगफली को दरदरा पीस लें, बिल्कुल बारीक पाउडर न बनाएं। दरदरा टेक्सचर वड़ा को कुरकुरा और स्वादिष्ट बनाने में मदद करेगा। अब इसमें एक बाउल साबूदाना डालकर मिक्स करें। साथ में उबला हुआ आलू भी इसमें डालकर मैश कर लें। इसके बाद दरदरी पिसी मूंगफली, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और जीरा डालें। अब सेंधा नमक और नींबू का रस डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। इस बैटर को हाथों के प्रेशर के साथ हल्का गूंथ लें, जिससे सभी चीजें आसानी से मिक्स हो जाए। इस बैटर को गीला न करें, अगर चिपचिपा लग रहा हो तो मूंगफली और मिला लें।

वड़ा का आकार बनाएं

अब इस बैटर से आपको वड़ा बनाना है। उसके लिए हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और तैयार मिश्रण की एक छोटी लोई लें। इसे पहले गोल करें और फिर हथेलियों के बीच हल्के हाथ से दबाकर चपटा कर दें। इस तरह से आपके वड़े तैयार हो जाएंगे। ध्यान रखें कि वड़े ज्यादा मोटे न हो, वरना पकने में समय लगेगा और तेल भी ज्यादा पिएंगे।

अब वड़ा तलने की बारी आएगी

कड़ाही में जरूरत के अनुसार तेल डालें और उसे अच्छे से गर्म कर लें। तेल का तापमान सही है या नहीं, यह देखने के लिए मिश्रण का एक छोटा टुकड़ा तेल में डालें। अगर वह धीरे-धीरे ऊपर आकर तलने लगे, तो आपका तेल तैयार हो चुका है। अब सावधानी से 3-4 वड़े गर्म तेल में डालें। कड़ाही में एक साथ बहुत ज्यादा वड़े न डालें। कड़ाही के अनुसार उतने ही वड़े डालें, जितने आसानी से तल सकें। मीडियम फ्लेम पर सुनहरा होने तक दोनों साइड से तलें। बस आपके साबूदाना के वड़े बनकर रेडी हो जाएंगे। इसे आप दही या नारियल की चटनी के साथ खा सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN