Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/08/1200x900/nk_1791454278338_Jaxv_1791454292028_1tyq_6b9c3ff5-d228-4bca-af58-3f21ff9f4e6f_IbVa.jpgनाना पाटेकर ने इसी साल यानी 2026 में ओटीटी डेब्यू किया था बतौर एक्टर। अब हम आपको उनकी इसी वेब सीरीज के बारे में बताते हैं और जानें उसे आप कहां देख सकते हैं।
नाना पाटेकर का निधन हो गया है। 8 अक्टूबर को वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। नाना ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और हमेशा उनके काम की तारीफ हुई है। नाना ने इसी साल ओटीटी डेब्यू भी किया था। उनकी इस सीरीज को काफी पसंद किया गया था, खासकर उनके किरदार को।
कौनसी है वो सीरीज
जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है संकल्प। इस सीरीज में नाना पाटेकर ने कन्हैया लाल उर्फ मात साहब का किरदार निभाया है।
क्या है संकल्प की स्टोरी
कन्हैया(नाना पाटेकर) बिहार के पटना में एक स्कूल टीचर हैं। कन्हैया लाल एक लंबे समय ( लगभग 30 साल) से स्ट्रैटेजिक (रणनीतिक) नेटवर्क चलाते हैं। इसमें वे जमीनी स्तर के छात्रों को चुनते हैं, उनसे निष्ठा की शपथ (संकल्प) दिलाते हैं और उन्हें ऊंचे ओहदों वाले नौकरशाही, सिविल सेवा (UPSC) और राजनीतिक पदों को संभालने के लिए तैयार करते हैं। उनका ये छिपा हुआ साम्राज्य और नेटवर्क सीधे तौर पर हाई-लेवल की राज्य की राजनीति से टकराता है। इसके बाद वह वकार नाम के एक चालाक राजनीतिक सलाहकार और अपने करीबी सहयोगी संजय कपूर के आमने-सामने आ जाते हैं।
कैसी है सीरीज
इस सीरीज में आपको काउंटर स्ट्रैटेजी, विश्वासघात, ईमानदारी, राजनीति जैसे अहम मुद्दों को दिखाया गया है। इसकी एंडिंग कुछ ऐसी थी जिससे हिंट मिला था कि शो का दूसरा सीजन आ सकता है। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई अपडेट नहीं है कि दूसरा सीजन आएगा या नहीं और आएगा तो कब आएगा।
कहां देखें ये सीरीज
अगर आपको नाना पाटेकर की पहली वेब सीरीज देखनी है तो इसे आप अमेजॉन एम एक्स प्लेयर और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। प्रकाश झा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में नाना पाटेकर के साथ संजय कपूर, मोहम्मद जीशान अय्युब, नीरज काबी और कु़्ब्रा सैत हैं।
कितनी है आईएमडीबी रेटिंग
10 एपिसोड की इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है।
अब देखते हैं कि अगर इसका दूसरा सीजन आता भी है तो उसमें नाना पाटेकर का किरदार कौन निभाएगा क्योंकि सीरीज में उनका किरदार सबसे महत्वपूर्ण और लीड है।
नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म
नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म ओ रोमियो थी। इस फिल्म में नाना के साथ शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और फरीदा जलाल थीं। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं, लेकिन नाना की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था।
इतना ही नहीं नाना ने इससे पहले हाउसफुल 5 की थी और उसमें नाना की एंट्री से लेकर उनके डांस परफॉर्मेंस तक सबको काफी पसंद किया गया था। नाना को इसमें हमेशा की तरह एक बार फिर सबसे अलग रूप देखने को मिला था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




