Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/19/1200x900/dd_1792419807282_fLzt_1792419807439_fVpl_a95023cd-2a7c-4bee-adaa-3064921a7bf4_lULZ.jpgटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है फायरिंग करने वाले शूटरों की उम्र 18 और 22 साल है। पुलिस एक्टर पर हमला करने कीपीछे की वजह का पता लगा रही है।
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में नई जानकारी सामने आ रही है। पहले बताया गया था कि एक्टर पर फायरिंग करने वाला एक आरोपी नाबालिग है। लेकिन मुंबई पुलिस के मुताबिक गोली चलाने वाले दोनों शूटर बालिग हैं। दोनों शूटरों में से एक की उम्र 18 साल है और दूसरे की उम्र 22 साल बताई गई। एक्टर पर हमला करने के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
टाइगर श्रॉफ पर हमले मामले में नई जानकारी
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला होने के बाद एक ऑडियो सामने आया था। ऑडियो के मुताबिक अनिल पंडित नाम के एक शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए टाइगर पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। साथ ही ये भी कहा था कि एक्टर को पहले कई बार चेतावनी दी गई थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने कहा कि एक्टर को पहले ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली थी और ना ही एक्टर ने किसी मामले में कभी कोई शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने ये भी कहा है कि टाइगर श्रॉफ पर जिस बंदूकों से हमला किया गया था वो अभी तक बरामद नहीं हुई हैं। तीनों आरोपियों को कोटा से मुंबई लाया जा रहा है।
टाइगर श्रॉफ पर हुआ था हमला
रविवार शाम करीब 7 बजे टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर तीन बाइक सवार हमलावालों ने फायरिंग कर दी थी। घटना के वक्त टाइगर अपने फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे। तभी अचानक उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध गोलियां चलने लगी। इस घटना में टाइगर के ड्राइवर और पास खड़े एक शख्स को चोट लगने की खबर है। घटना के बाद टाइगर ने ड्राइविंग सीट संभाली और अपने ड्राइवर को तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। इस फायरिंग के कई वीडियो भी सामने आए हैं जो एक्टर की एक झलक के इंतजार में बैठे फैंस ने रिकॉर्ड किए थे। इन फैंस के फोन में फायरिंग की घटना भी रिकॉर्ड हो गई।
टाइगर पर हमले के बाद पुलिस ने लिया एक्शन
मामले की जांच करते हुए मुंबई पुलिस ने 15 टीमें बनाई। फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी और आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाए गए। बाद में टाइगर पर गोली चलाने वाले तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ कर जल्द ये पता लगाने की कोशिश करेगी कि आखिर इस घटना के पीछे का मकसद क्या था।
सलमान कहन को दी गई धमकी
बता दें, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से मैसेज दिया गया था। उन्होंने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बताया कि एक्टर को पहले चेताया गया था। अनिल पंडित नाम के शख्स ने सलमान खान के साथ मिलकर काम करने वालों को चेतावनी दी है, साथ ही एक्टर और उनके परिवार को खत्म करने की धमकी दी। टाइगर पर हुए हमले के बाद सलमान खान के घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




