Home LIFESTYLE NEWS HINDI नाश्ते के लिए बनाएं क्रिस्पी मटर चीज बॉल्स, एक बार खाएंगे तो...

नाश्ते के लिए बनाएं क्रिस्पी मटर चीज बॉल्स, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

क्रिस्पी मटर चीज बॉल्स शाम के समय स्नैक्स में खाने या फिर नाश्ते में बनाने के लिए बेस्ट हैं। एक बार अगर आप इस क्रिस्पी स्नैक्स को खाएंगे तो इन्हें बार-बार बनाएंगे। 

जब भी कुछ चटपटा या क्रिस्पी खाने का मन करे तो आप क्रिस्पी मटर चीज बॉल्स बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये एक टेस्टी स्नैक है जिसे शाम के समय बनाया जा सकता है और आप चाहें तो ब्रेकफास्ट में भी इसे सर्व कर सकते हैं। इसे बनाने में चीज का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए ये बच्चों को भी खूब पसंद आने वाला स्नैक है। इसके अलावा बड़े भी इसे ईवनिंग टी के साथ एंजॉय कर सकते हैं। स्टेप्स में सीखिए इस टेस्टी स्नैक को बनाने का तरीका।

क्रिस्पी मटर चीज बॉल्स बनाने की सामग्री

-1 कप उबली हुई हरी मटर

-2 मीजियमआकार के आलू, उबले और मैश किए हुए

– 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर

-नमक, स्वादानुसार

-1 से 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई जलापेनो (हरी मिर्च)

-आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर

-आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर

-आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

-ब्रेड, जरूरत के अनुसार

-चीज, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ

-कॉर्न फ्लोर का घोल (कोटिंग के लिए)

-ब्रेड क्रम्ब्स (कोटिंग के लिए)

-तेल, तलने के लिए

-पेरी-पेरी सीजनिंग, परोसने के लिए

क्रिस्पी मटर चीज बॉल्स बनाने विधि

1) मिक्स करें तैयार

मटर चीज बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले फिलिंग को तैयार करें। इसके लिए एक बाउल में उबली हुई मटर और उबले हुए आलू डालें। दोनों को अच्छी तरह मैश कर लें। इसे अच्छे से मिक्स करें ताकी दोनों चीजें एक साथ मिल जाएं। अब इसमें कॉर्न फ्लोर, नमक, कटी हुई जलापेनो, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। सब कुछ तब तक मिलाएं जब तक कि यह एक सख्त, आटे जैसा मिक्स न बन जाए।

2) बॉल्स बनाएं

मटर चीज बॉल्स बनाने के लिए मिक्स का थोड़ा सा हिस्सा लें और इसे अपनी हथेली पर रखकर हल्के से चपटा करें। इसे करने से पहले हाथों को तेल या घी से ग्रीस करें।

3) चीज रखें

मटर चीज बॉल्स बनाने के लिए चपटे किए आलू मटर मिक्स के बीच में चीज का एक छोटा टुकड़ा रखें। फिर किनारों को सावधानी से एक साथ लाएं और इसे गोल आकार दें, ताकि चीज पूरी तरह से अंदर बंद हो जाए।

4) बॉल्स को कोट करें

एक बार चीज डालकर बॉल बन जाए तो हर बॉल को कॉर्न फ्लोर के घोल में डुबोएं, फिर इसे ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेट लें। इससे मटर बॉल्स काफी क्रिस्पी बनेंगी। ध्यान रखें कि स्लरी बहुत ज्यादा गाढ़ी और बहुत ज्यादा पतली ना हो।

5) सही से करें फ्राई

मीडियम आंच पर तेल गरम करें और चीज बॉल्स को तब तक तलें जब तक कि वे चारों तरफ से कुरकुरी और सुनहरी भूरी न हो जाएं। फिर इन्हें निकालें और एक्सट्रा तेल सोखने के लिए पेपर टॉवल पर रखें।

6) सही तरह से करें सर्व

गरम चीज बॉल्स के ऊपर पेरी-पेरी सीजनिंग छिड़कें और अपनी पसंदीदा डिप या सॉस के साथ तुरंत परोसें। इन कुरकुरी मटर-चीज बॉल्स को चीज डिप, स्पाइसी मेयोनेज, केचप या पुदीने की चटनी के साथ गरमागरम परोसें। बाहर की कुरकुरी परत और अंदर पिघला हुआ चीज इस स्नैक के रूप में एकदम सही बनाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN