Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार निधन से 2 घंटे पहले मुश्ताक खान से मिले थे राजपाल यादव,...

निधन से 2 घंटे पहले मुश्ताक खान से मिले थे राजपाल यादव, बताया आखिरी मुलाकात में क्या हुआ?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/24/1200x900/MUSHTAQ_KHAN_RAJPAL_YADAV_1790272166557_ior7_1790272171444_Horp_46ee5be9-5b65-4973-9540-1482ef589196_sPoN.png

मुश्ताक खान का निधन हो गया है। एक्टर के निधन पर राजपाल यादव ने एक्टर के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा। उन्होंने बताया कि उनके निधन से दो घंटे पहले ही वो एक्टर से मिलकर आए थे। 

बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में नाम कमा चुके एक्टर मुश्ताक खान का आज यानी गुरुवार को शाम 7 बजे के करीब निधन हो गया। एक्टर के अचानक चले जाने से बॉलीवुड के गलियारों में मातम पसर गया है। राजपाल यादव ने एक्टर के लिए एक इमोशनल कर देने वाला पोस्ट लिखा। उन्होंने बताया कि उनकी मौत से दो घंटे पहले ही वो मुश्ताक खान से मिलकर आए थे।

राजपाल यादव ने निधन से पहले की थी मुलाकात

राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर मुश्ताक खान की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बताया कि मुश्ताक खान से आज ही उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो पा रहा है कि मुश्ताक खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

राजपाल यादव ने बताया आखिरी मुलाकात में क्या हुआ?

राजपाल यादव ने लिखा- आज दोपहर में मैं मुश्ताक भाई से मिलने गया, उनसे बातें की, उन्होंने मुझे देखा, मुझसे हाथ भी मिलाया और हमारी सारी बातें वह सुन भी रहे थे और रिएक्ट भी कर रहे थे।

राजपाल यादव ने दी एक्टर को श्रद्धांजलि

राजपाल यादव ने आगे लिखा- मुझे तो अभी भी यकीन नहीं हो रहा की दो घंटे पहले मैं जिनसे मिला, जिनसे हाथ मिलाया, वो अब हमारे बीच नहीं है। ऊपर वाले के निर्णय के आगे हम सब नतमस्तक हैं। मुश्ताक भाई हमेशा एक लोकप्रिय इंसान और अभिनेता थे, हैं और रहेंगे| आपको बड़े दुखी हृदय के साथ भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

अनीस बज्मी ने अपने बल्लू को दी श्रद्धांजलि

राजपाल यादव के इस पोस्ट पर बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्टर के चले जाने का दुख जताया है। राजपाल यादव के अलावा कई और सेलेब्स ने मुश्ताक के निधन पर दुख व्यक्त किया है। वेलकम के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्टर की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- मुश्ताक भाई (मेला बल्लू) के जाने से हैरान हूं। मेरे पास शब्द नहीं हैं। एक बेहतरीन कलाकार और नेक इंसान। अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार व चाहने वालों को हिम्मत दे। एक्टर सुनील पाल ने भी मुश्ताक खान ने निधन पर दुख व्यक्त किया है।

रजा मुराद ने जारी किया वीडियो

एक्टर रजा मुराद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके मुश्ताक खान के निधन पर शोक जाहिर किया।

रजा मुराद ने वीडियो के साथ-साथ पोस्ट की तस्वीर

एक्टर रजा मुराद ने वीडियो के साथ-साथ मिश्ताक खान के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- हमने एक दोस्त खो दिया है, हमने एक हीरे जैसा इंसान खो दिया है। हमने एक ऐसे वर्सेटाइल एक्टर को खो दिया है जो हर तरह के रोल बखूबी निभा सकते थे।हमने एक बहुत ही भले और अच्छे इंसान को खो दिया है। भगवान उनकी नेक आत्मा को शांति दे। आमीन।

एक्टर के निधन पर क्या बोले संजय मिश्रा?

मुश्ताक खान के साथ फिल्म वेलकम में काम कर चुके संजय मिश्रा ने एएनआई से बातचीत में एक्टर के जाने पर दुख व्यक्त किया है। संजय मिश्रा ने कहा- सुना था कि तबीयत खराब रहती थी लेकिन चले जाएंगे ऐसा सोचा नहीं था…बहुत ही दुखद खबर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN