Home LIFESTYLE NEWS HINDI नेचुरल चीजों से घर पर बनाएं ब्लीच, चेहरा-बॉडी चमकाने के लिए देखें...

नेचुरल चीजों से घर पर बनाएं ब्लीच, चेहरा-बॉडी चमकाने के लिए देखें बेस्ट रेमेडी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ब्लीच का काम चेहरे के अनचाहें बालों को गोल्डन करके स्किन को चमकदार और एक समान दिखाना होता है। अगर आप अपनी स्किन पर केमिकल वाली ब्लीच का इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं तो यहां बताई नेचुरल चीजों से बनी ब्लीच को लगाएं।

चेहरे के अनचाहे बाल या चेहरे पर हल्के रोएं अक्सर स्किन को काला दिखाते हैं। इसी वजह से महिलाएं ब्लीच की मदद लेती हैं और इन काले दिखने वाले बालों को ब्लीच का इस्तेमाल करके चेहरे पर मौजूद अनचाहे बाल गोल्डन या हल्के रंग के हो जाते हैं। जिससे त्वचा चमकदार और एक समान दिखती है। इसके अलावा यह धूप के कारण हुई टैनिंग और जिद्दी दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करती है। इसके अलावा यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर चेहरे पर तुरंत निखार लाने का काम करती है। लेकिन केमिकल से बनी होने की वजह से कई बार स्किन पर इसके साइड इफेक्ट्स दिखने लगते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा है कि आप नेचुरल चीजों का इस्तेमास करके घर पर ही ब्लीच तैयार कर लें। यहां हम नेचुरल चीजों से ब्लीच बनाने का तरीका बता रहे हैं जिसका इस्तेमाल आप चेहरे और शरीर पर कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन टैनिंग, डेड स्किन और कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। सीखिए कैसे बनाएं-

नेचुरल ब्लीच बनाने के लिए आपको चाहिए

एक बड़ा चम्मच ओट्स

एक बड़ा चम्मच गुलाब की पंखुड़ियां

एक चम्मच दही

आधा नींबू

नेचुरल ब्लीच कैसे बनाएं

नेचुरल चीजों से ब्लीच बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की सूखी पंखुड़ियों को अच्छी तरह से सुखाकर पीस लें और पाउडर बना लें। फिर ओट्स को भी पीस कर पाउडर बना लें। अब इन दोनों चीजों के बारीक पाउडर को एक साथ मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसमें दही डालें और खूब अच्छी तरह से मिक्स कर लें। एक स्मूद पेस्ट बनकर तैयार होना चाहिए। इसके बाद इसमें नींबू का रस डालें और अच्छी तरह से मिला लें। अब ये मिक्स लगाने के लिए तैयार है।

नेचुरल ब्लीच कैसे लगाएं

नेचुरल ब्लीच को लगाने से पहले चेहरे को पूरी तरह से साफ कर लें। अगर आपने मेकअप किया है तो उसे भी अच्छे से साफ कर लें और फिर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा शरीर पर अगर आपने किसी लोशन को लगाया है तो भी हाथ पैरों को धोने के बाद इस पैक को लगाएं। इसे लगाने के बाद 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर 5 से 7 मिनट के लिए मालिश करें। बाद में ठंडे पानी से धो लें।

पैक कैसे करता है काम

ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर कहती हैं कि यह पैक चेहरे और शरीर दोनों के लिए एक नेचुरल, केमिकल-फ्री ब्लीच है। इसमें गुलाब की पंखुड़ियां मिलकर त्वचा को एक्सफोलिएट और चमकदार बनाती है। नींबू और दही ब्लीच करके रंगत निखारते हैं। यह कालेपन और टैनिंग को दूर करता है, चेहरे और शरीर के बालों का रंग हल्का करता है और आपकी त्वचा को मुलायम, चिकना, एक जैसा और चमकदार बनाता है।

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और ना ही इनका समर्थन करता है। याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN