Source :- LIVE HINDUSTAN
Pink Lips Home Remedy: नेचुरली पिंक लिप्स भला किसे नहीं पसंद। असल में इन्हें पाना भी आसान है, बस दो चीजें मिलाकर आपको सोने से पहले अप्लाई करनी हैं। हफ्तेभर में ही रिजल्ट आपको खुश कर देगा।
सॉफ्ट और गुलाबी होंठ हर किसी को पसंद होते हैं। खासकर महिलाएं तो इसके लिए लिपस्टिक और तरह-तरह की लिप बाम अप्लाई करती हैं, लेकिन नेचुरली पिंक लिप्स की बात ही कुछ और है। समय के साथ या स्मोकिंग जैसी आदतों के चलते अक्सर लिप्स डार्क और ड्राई हो जाते हैं। बार-बार फटना शुरू कर देते हैं और उनकी नेचुरल शाइन और रंगत भी खराब हो जाती है। आजकल तो कई लिप ट्रीटमेंट किट मार्केट में अवेलेबल हैं, लेकिन वो काफी महंगी होती हैं और कई बार इतनी इफेक्टिव नहीं रहतीं। ऐसे में आप नेचुरल होम रेमेडीज का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको एक सिंपल सी दो इंग्रेडिएंट्स वाली रेमेडी बता रहे हैं, जिसे आपको रात में सोने से पहले अप्लाई करना है। आपके होंठ नेचुरली पिंक, सॉफ्ट, ग्लॉसी और हाइड्रेट हो जाएंगे।
सिर्फ 2 चीजों से मिलेंगे पिंक और सॉफ्ट लिप्स
अगर आपके होंठों का कलर डार्क हो गया है या ये बहुत रूखे हो गए हैं, तो ये सिंपल सी रेमेडी एक बार जरूर ट्राई करें। इसके लिए आपको सिर्फ दो ही चीजों की जरूरत है, ग्लिसरीन और नारियल का तेल। सबसे पहले एक बाउल में थोड़ा सा प्योर नारियल का तेल लें, फिर इसमें कुछ बूंदे ग्लिसरीन की मिला दें। दोनों को अच्छी तरह मिक्स करें। आपका लिप ट्रीटमेंट मास्क बनकर तैयार है।
कैसे और कब इस्तेमाल करना है?
ये लिप ट्रीटमेंट मास्क आपको हमेशा रात में सोने से पहले अप्लाई करना है। सबसे पहले अपने होंठों को अच्छी तरह क्लीन कर लें। उनपर किसी भी तरह की लिपस्टिक या लिप बाम नहीं लगी हुई होनी चाहिए। अब नारियल तेल और ग्लिसरीन वाले मिक्सचर को किसी ब्रश या उंगली की मदद से लिप्स पर अच्छी तरह अप्लाई करें। 2 मिनट के लिए हल्का सा मसाज करें, आपके लिप्स इंस्टेंटली सॉफ्ट फील होंगे। अब इसे रात भर के लिए यूं ही लगाकर छोड़ दें, सुबह साफ पानी से धो लें।
कितने दिनों में रिजल्ट देखने को मिलेगा?
नेचुरल होम रेमेडीज का असर दिखने में थोड़ा टाइम जरूर लगता है, लेकिन काफी पॉजिटिव रिजल्ट मिलते हैं। अगर आप लगातार ये रेमेडी फॉलो कर रहे हैं ये एक हफ्ते के अंदर ही आपको काफी बदलाव नोटिस होंगे। आपके लिप्स पहले से ज्यादा सॉफ्ट, हाइड्रेट और ग्लॉसी लगेंगे। टैनिंग या स्मोकिंग की वजह से अगर लिप्स डार्क हो गए हैं, तो उनका कालापन कम होना भी शुरू हो जाएगा और आपको अपने लिप्स ज्यादा पिंक नजर आएंगे। हालांकि अगर आपके लिप्स का कलर नेचुरली ही डार्क है तो उसे चेंज करना मुश्किल हो सकता है।
कैसे फायदेमंद है नारियल तेल और ग्लिसरीन का ये मिक्सचर
नारियल तेल और ग्लिसरीन दोनों ही अपने मॉइश्चराइजिंग गुणों के लिए जाने जाते हैं। अगर आपके होंठ ड्राइनेस, डेड स्किन, डिहाइड्रेशन या टैनिंग की वजह से डार्क हो गए हैं; तो इन दोनों के रेगुलर यूज से आपके लिप्स का कलर चेंज होना शुरू हो जाएगा। होंठ बहुत ज्यादा फटते हैं तो एक-दो बार में ही आपके लिप्स काफी सॉफ्ट और ग्लॉसी लगना शुरू हो जाएंगे।
(Images Credit- Pinterest, Instagram)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




