Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार नोरा फतेही ने ‘बिग बॉस 9’ के बदले में मांगी थी ये...

नोरा फतेही ने ‘बिग बॉस 9’ के बदले में मांगी थी ये चीज, इस शर्त के बाद ही सलमान के शो में आई नजर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/20/1200x900/Nora_1779511088358_1789874558973_t8a2_8c6bef00-4ea5-4b5e-96f9-a89741d50693_PjHP.jpg

नोरा फतेही ने हाल में बताया कि बिग बॉस 9 में जाने से पहले उन्होंने मेकर्स के सामने शर्त रखी थी। शो के बदले में उन्होंने कुछ और डिमांड की थी। शो की वजह से नोरा आज दुनिया भर में बड़ी पहचान बना चुकी हैं।

नोरा फतेही अब बड़ा नाम बन गई हैं। उनके म्यूजिक वीडियोज, आइटम सॉंग ने देशभर में धूम मचाई है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब नोरा फतेही की पहचान सिर्फ बिग बॉस कंटेस्टेंट के रूप में थी। नोराको बिग बॉस में देखा गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं इस शो करने से पहले नोरा ने मेकर्स के आगे शर्त रख दी थी। शर्त पूरी होने बाद ही वो बिग बॉस 9 में नजर आई। एक्ट्रेस ने बताया कि पहले वो रियलिटी शो को कम समझती थीं। नइस बारे में एक्ट्रेस ने हाल में बात की।

बिग बॉस में इसलिए नजर आई थीं नोरा

नोरा फतेही को बिग बॉस 9 में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था। इस शो ने उन्हें पहचान और काम दिलवाया और आज वो एक ब्रांड नेम बन चुकी हैं। नोरा ने बताया कि बिग बॉस से पहले उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया था। लेकिन उन्हें उसके पैसे नहीं दिए जा रहे थे। प्रोड्यूसर की तरफ से पैसे एजेंसी को दिए गए थे। अपने पैसों के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ रहा था। फिर उन्हें एक फोन आया कि क्या वो बिग बॉस का हिस्सा बनेंगी। एक्ट्रेस ने अकः कि वो ये नहीं करना चाहती थी एंड ये मेरा विजन नहीं था। नोरा ने बताया कि मेकर्स की तरफ से उन्हें पैसे ऑफर किए गए। उसके बाद उन्होंने सोचा और शो के लिए हामी भरी दी। लेकिन नोरा ने मेकर्स के आगे एक शर्त रखी थी।

नोरा ने बिग बॉस के मेकर्स के आगे रखी थी ये शर्त

नोरा ने कहा, ‘ये शो कोई बात नहीं है,ये एक ऐसा प्लेटफार्म है, अगर आप स्मार्ट है तो आपको हर घर में पहचान दिला सकता है। मैं वक वाइल्डकार्ड एंट्री थी, तो मैं बहुत समय के लिए शो में नहीं रहने वाली थी, और मैं किसी और चीज के साथ इसे एक्सचेंज कर सकती थी। मैं झलक दिखला जा करना चाहती थी और वो उसी चैनल पर आता था। तो मैंने उनसे कहा कि मुझे झलक दे दो, और उसके बदले में मैं बिग बॉस कर लूंगी। मुझे बिग बॉस के बदले में झलक दिखला जा मिला।’

बिग बॉस में प्रिंस नरूला के साथ कनेक्शन

बिग बॉस 9 के दौरान नोरा ने अपनी पहचान बनाने की कोशिश की। उन्हें प्रिंस नरूला के साथ अच्छे रिश्ते में देखा गया। प्रिंस ने शो के दौरान नोरा को प्रोपोज भी किया था। दोनों के फ़्लर्ट वाले वीडियो खूब चर्चाओं में रहे।

बिग बॉस के बाद बदल गया नोरा का करियर

बता दें, बिग बॉस के बाद नोरा को साल 2016 में आए झलक दिखला 9 में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था। एक्ट्रेस ने अपनी डांस परफॉरमेंस से ऑडियंस को इम्प्रेस भी किया। फिर साल 2022 में नोरा झलक दिखला जा की जज बनकर आई। इन 6 सालों में नोरा बॉलीवुड में अपने डांस और अलग स्टाइल से पहचान बना चुकी थीं। फिल्म के गाने ‘दिलबर’ से लेकर ‘ओह साकी साकी’ तक एक्ट्रेस छाई रहीं। ‘उनका गाना ‘हाय गर्मी’ लो भी ऑडियंस ने पसंद किया। अब नोरा अपने फीफा से लेकर दुनिया भर में होने वाले कॉन्सर्ट में नजर आती हैं। फिल्मों में उनके आइटम सॉंग की डिमांड रहती है। वो कई रियलिटी शो जज कर चुकी हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN