Home LIFESTYLE NEWS HINDI न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता दिवेकर ने बताया फ्लैट बेली का सीक्रेट, ‘क्रंचेज नहीं पैरों...

न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता दिवेकर ने बताया फ्लैट बेली का सीक्रेट, ‘क्रंचेज नहीं पैरों की एक्सरसाइज..’

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कितने भी क्रंजेज और एब्स एक्सरसाइज कर लें लेकिन पेट अंदर नहीं जाता और फ्लैट बेली का सपना पूरा नहीं हो रहा तो इसका कारण आपके हिप और कमर हो सकते हैं। करीना कपूर की  न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता दिवेकर ने पेट को स्लिम बनाने का सीक्रेट शेयर किया है।

सेलिब्रेटी न्यूट्रिशनिस्ट खासतौर पर करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट के नाम से मशहूर ऋजुता दिवेकर सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़ी काफी सारी एडवाइज देती रहती हैं। और, इस बार उन्होने स्लिम बेली यानि पेट को पतला करने वाली सीक्रेट एक्सरसाइज शेयर की है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि बेली फैट कम करने के लिए ढेर सारे क्रंचेज और एब्स वर्कआउट करने होंगे लेकिन ऋजुता दिवेकर ने बताया कि पेट को स्लिम करना है और बेली फैट घटाना है तो क्रंचेज से ज्यादा अपने हिप एरिया पर फोकस करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पैरों की कमजोरी और कमर की स्टिफनेस की वजह से कई बार बेली बाहर की तरफ दिखता है। इसके साथ ही उन्होंने आसान सी एक्सरसाइज वीडियो में शेयर की है, जो पैरों को मजबूत करने, कमर की जकड़न को कम करने और हिप एरिया पर फोकस करने में मदद कर रही।

ऋजुता दिवेकर ने फ्लैट बेली के लिए शेयर की एक्सरसाइज

न्यूट्रिशनिस्ट ने एक्सरसाइज करके शेयर की है। जो पैरों की कमजोरी को दूर करने के साथ ही कमर की स्टिफनेस को भी खत्म करेगी। वीडियो में वो पहले पेट की तरफ लेट जाती हैं और पैरों के नीच एक ऊंचा गोल तकिया रख लेती हैं, जिससे पैरों को सपोर्ट मिले।

साथ ही हाथों को छाती के किनारों पर रखा है। अब वो एक्सरसाइज की डिटेल शेयर करती हैं और बताती है कि इस तरह से लेटकर हिप्स की मसल्स को सिकोड़ना है और जमीन की तरफ दबाव डालना है।

साथ ही साथ जांघ के आगे वाले हिस्से यानी क्वार्ड्स को ऊपर की तरफ पुश करना है और इसी पोजीशन पर कुछ देर टिके रहना है यानि इस पोजीशन को होल्ड करना है। इस पोजीशन पर जब आप होल्ड करेंगे तो आपके कंधे भी पीछे की तरफ उचकेंगे हिप की तरह ही सिकुड़े से फील होंगे। 10-20 सेकेंड तक होल्ड करने के बाद नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं।

इस एक्सरसाइज को करने से कमर में जो जकड़न आपको महसूस होती है वो कम होगी। दरअसल, जब हमारे हिप एरिया में स्ट्रेंथ नहीं होती तो पेट आगे की तरफ यानि बाहर की तरफ निकलता जाता है। इस एक्सरसाइज को रोजाना किया जाए तो इससे पेट को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही

  • ये डाइजेशन को भी इंप्रूव करेगा।
  • पैरों में होने वाले दर्द को कम करेगा।
  • अच्छी नींद आने में मदद मिलेगी

शेयर की दूसरी एक्सरसाइज

फ्लैट बेली पाने के लिए कमर और पैरों की मजबूती जरूरी है और कमर की जकड़न को कम करना चाहिए। ऋजुता दिवेकर ने पहली एक्सरसाइज के साथ ही दूसरी और तीसरी एक्सरसाइज भी शेयर की है। इसे करने के लिए पहले वाली पोजीशन में लेटकर अपने पैर के पंजों को हाथों से पकड़ना है और घुटनों-जांघों के पास तक पैरों को जमीन से ऊपर उठाना है। इस दौरान कंधे और पैर भी पीछे की तरफ ही सिकुड़ेंगे। करीब 5 तक कि गिनती गिने और फिर नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं। इसी तरह से दोनों पैरों से इस एक्सरसाइज को करना है।

अगर आपके हाथ पंजे तक नहीं पहुंच रहे तो किसी रस्सी या बेल्ट को एंकल पर बांधें और फिर इस एक्सरसाइज को परफार्म करें।

फ्लैट बेली के लिए तीसरी एक्सरसाइज

दूसरी एक्सरसाइज वाली पोजीशन में रहने के साथ ही पैरों को अपने हिप से दूर करें और ऊपर की तरफ उठाएं। इसे करने के लिए एंकल पर बेल्ट या रस्सी जरूर फंसा लें। जिससे ये वर्कआउट करना थोड़ा सा आसान हो जाए। 5 गिनती तक काउंट करें और फिर नॉर्मल पोजीशन में आएं।

जब आप ये 3 एक्सरसाइज करते हैं तो इससे कमर की स्टिफनेस कम होती है, हिप और पैर मजबूत होते हैं तो पेट को पतला करने, स्लिम करने में ज्यादा मदद मिलती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN