Source :- LIVE HINDUSTAN
Correct way to cook cabbage cauliflower that less gassy: पत्तागोभी और फूलगोभी खाने पर गैस बनती है तो इसे पकाने का सही तरीका सीख लें। सोशल मीडिया पर न्यूट्रिशनिस्ट ने इन दो सब्जियों को पकाने का सही तरीका शेयर किया है।

पत्तागोभी और फूलगोभी इन दिनों गर्मियों के सीजन में भी मिलती है। इसके स्वाद से शौकीन हमेशा खाना पसंद करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को शिकायत होती है कि पत्तागोभी या फिर फूलगोभी खा लें तो पेट में गैस बन जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने इन सब्जियों को काटकर पकाने का सही तरीका शेयर किया है। जिससे पेट में गैस बनने की समस्या दूर होगी।
काटकर छोड़ दें
पत्तागोभी या फूलगोभी खाकर पेट में गैस नहीं बनने देना है तो सबसे पहले तो उसे काटकर करीब 30-40 मिनट खुला ही छोड़ देना है। इससे सब्जी में मौजूद एंजाइम गैस बनने वाले खत्म हो जाएं और फिर पकाएं।
तड़के का रखें ध्यान
जब भी फूलगोभी या पत्तागोभी बनाने वाली हैं तो इंग्रीडिएंट्स का ध्यान रखें। हमेशा सरसों के दाने और जीरे का तड़का जरूर लगाएं। इससे सब्जी को पचाना आसान होगा और गैस नहीं बनेगी।
फौरन ना ढंके
काफी सारे लोग पत्तागोभी या फूलगोभी को जब भी पकाते हैं तो छौंका लगाने के बाद फौरन ढंक देते हैं। जिससे कि सब्जी पानी छोड दें और आसानी से पक जाए। लेकिन ये तरीका पूरी तरह गलत है। इससे गैस बनती है पेट में। इसलिए जब भी पत्तागोभी या फूलगोभी को पकाएं तो छौंकने के तुरंत बाद ढंके नहीं। उसके भाप को उड़ जाने दें क्योंक यहीं भाप पेट में गैस बनाता है। थोड़ी देर खोलकर पकाएं। जिससे ये वेपर हो जाएं।
कमजोर डाइजेशन वाले ज्यादा पकाकर खाएं
अगर आपका डाइजेशन कमजोर है तो फूलगोभी या पत्तागोभी को कभी भी क्रंची या कच्चापका सा ना खाएं बल्कि इसे पूरी तरह से पका लें। जिससे कि पेट में गैस ना बनें और आसानी से पच जाए। तो अगली बार जब भी पत्तागोभी या फूलगोभी बना रही हों तो इसे ऊपर बताए तरीके से पकाएं। फिर कभी दोबारा गैस नहीं बनेगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN