Home LIFESTYLE NEWS HINDI पहला इंप्रेशन बनने से पहले ही बिगाड़ देंगी आपकी ये 6 आदतें,...

पहला इंप्रेशन बनने से पहले ही बिगाड़ देंगी आपकी ये 6 आदतें, जरा बचकर रहें!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

First Impression Mistakes: पहली मुलाकात में लोग आपको कुछ ही मिनटों में परख लेते हैं। कई बार छोटी-छोटी आदतें आपकी अच्छी छवि बनने से पहले ही उसे बिगाड़ देती हैं। जानिए ऐसी 6 आदतों के बारे में, जिनसे बचना जरूरी है।

कई लोग सोचते हैं कि पहली मुलाकात में सिर्फ अच्छे कपड़े पहन लेना या महंगी चीजें इस्तेमाल करना ही काफी है। लेकिन सच यह है कि लोग सबसे पहले आपके व्यवहार, बोलने के तरीके, चेहरे के भाव और दूसरों के प्रति आपके रवैये पर ध्यान देते हैं। पहली छवि (First Impression) बनने में कुछ ही मिनट लगते हैं, लेकिन अगर वह खराब बन जाए, तो उसे बदलने में काफी समय लग सकता है।

अच्छी बात यह है कि पहली छवि बिगाड़ने वाली ज्यादातर आदतें बहुत छोटी होती हैं और इन्हें आसानी से सुधारा जा सकता है। अगर आप चाहते हैं कि लोग पहली मुलाकात में ही आपके बारे में अच्छी राय बनाएं, तो इन 6 आदतों से दूरी बनाना शुरू कर दें।

1. बार-बार अपनी तारीफ करना

कुछ लोग सामने वाले को प्रभावित करने के लिए अपनी उपलब्धियां बार-बार गिनाने लगते हैं। इससे सामने वाले को लगता है कि आप सुनने से ज्यादा खुद को दिखाने में लगे हैं। अपनी बात कम और अपने काम ज्यादा बोलने दें।

2. पब्लिक प्लेस पर जोर-जोर से बहस करना

किसी भी बात पर ऊंची आवाज में बहस करना आपकी छवि खराब कर सकता है। शांत रहकर अपनी बात कहना ज्यादा असर छोड़ता है। लोग आपकी आवाज नहीं, आपका व्यवहार याद रखते हैं।

3. दूसरों की बात बीच में काटना

अगर कोई अपनी बात कह रहा है, तो उसे पूरा बोलने दें। बार-बार बीच में टोकने से सामने वाले को लगता है कि आप उसकी बात की कद्र नहीं करते। अच्छा श्रोता बनना भी अच्छी पहचान की निशानी है।

4. महंगे कपड़े पहनना, लेकिन खुद पर ध्यान ना देना

सिर्फ महंगे कपड़े पहन लेने से अच्छी छवि नहीं बनती। अगर बाल बिखरे हों, जूते गंदे हों या साफ-सफाई का ध्यान ना रखा जाए, तो पूरा असर खराब हो जाता है। साफ-सुथरा और सभ्य दिखना ज्यादा जरूरी है।

5. ध्यान खींचने के लिए जरूरत से ज्यादा मजाक करना

हर समय मजाक करना या बहुत तेज आवाज में बोलना हर किसी को पसंद नहीं आता। हंसी अच्छी बात है, लेकिन सही समय और सही जगह का ध्यान रखना भी जरूरी है।

6. वेटर, गार्ड्स से आपका व्यवहार

आप किसी वेटर, गार्ड, ड्राइवर या सफाई कर्मचारी से कैसा व्यवहार करते हैं, लोग इस पर भी ध्यान देते हैं। सम्मान से बात करने वाला इंसान हमेशा अच्छी छवि छोड़ता है। यही आदत आपके असली संस्कार दिखाती है।

अच्छी पहली छवि बनाने के आसान तरीके

  • मुस्कुराकर मिलें।
  • सामने वाले की बात ध्यान से सुनें।
  • साफ और सलीकेदार रहें।
  • विनम्र भाषा का इस्तेमाल करें।
  • हर किसी के साथ सम्मान से पेश आएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN