Source :- LIVE HINDUSTAN
Redmi Turbo 6 Max स्मार्टफोन आते ही बाजार में धूम मचा देगा। दावा किया जा रहा है कि यह ब्रांड का पहला फोन होगा, जो 11,000mAh बैटरी के साथ आएगा। इसके अलावा, फोन में 7 इंच का 2K रिजॉल्यूशन वाला अल्ट्रा-हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले होगा।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
बड़ी बैटरी वाला फोन तलाश रहे हैं, तो शाओमी का अपकमिंग मॉडल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। हम बात कर रहे हैं Redmi Turbo 6 Max की। खबर है कि रेडमी का यह अपकमिंग फोन अपने पिछले मॉडल की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है, खासकर बैटरी के मामले में। पॉपुलर टिप्स्टर ‘डिजिटल चैट स्टेशन’ ने अपनी लीक रिपोर्ट में फोन की बैटरी कैपेसिटी का हिंट दिया है। दावा किया जा रहा है कि यह शाओमी का पहला फोन होगा, जिसमें 11,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…
Redmi Turbo 6 Max स्मार्टफोन ब्रांड का पहला फोन होगा जो 11,000mAh बैटरी के साथ आएगा।
7 इंच का अल्ट्रा हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले
टिप्स्टर के एक वीबो पोस्ट के अनुसार, डाइमेंसिटी प्रोसेसर वाला अपकमिंग परफॉर्मेंस फोन, जिसमें 7-इंच का 2K अल्ट्रा-हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले होगा, उसमें 11,000mAh की बैटरी कैपेसिटी दी जाएगी। हालांकि टिप्स्टर ने फोन का नाम का जिक्र नहीं किया है, लेकिन इसकी डिटेल्स रेडमी टर्बो 6 मैक्स के पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स से मिलते-जुलते हैं।

अगर यह जानकारी सही है, तो यह किसी भी शाओमी स्मार्टफोन में लगाई गई अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। इतनी बड़ी बैटरी ऐसे यूजर्स को लुभा सकती है, जो लंबे समय तक गेमिंग करना पसंद करते हैं या चाहते हैं कि एक बार चार्ज करने पर उनका फोन लंबे समय तक चले।
इससे पहले, टिप्स्टर ने बताया कि इस फोन में 10,000mAh से बड़ी बैटरी होगी और साथ ही मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9500s चिपसेट दिया जाएगा। अब नई जानकारी से पता चलता है कि इसमें 11,000mAh की बैटरी होगी। पहले आए लीक से यह भी पता चला है कि रेडमी टर्बो 6 मैक्स में लगभग 7 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 2K रेजोल्यूशन और लगभग 185 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट होगा। बताया जा रहा है कि इसमें LIPO पैकेजिंग का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे चारों तरफ लगभग 1mm के बहुत पतले बेजेल मिल सकेंगे। फोन में मिलने वाले अन्य संभावित फीचर्स में मेटल मिडिल फ्रेम, IP68+IP69 रेटिंग, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पीछे की तरफ डुअल-कैमरा सेटअप शामिल हैं।
Redmi Turbo 5 Max के स्पेसिफिकेशन्स
कंपेरिजन के लिए बता दें कि पुराने मॉडल यानी रेडमी टर्बो 5 मैक्स को 6.83-इंच की 1.5K 120 हर्ट्ज एमोलेड डिस्प्ले, 9000mAh की बैटरी और 100W वायर्ड चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया था। इसके अपग्रेड वर्जन में डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और बैटरी कैपेसिटी, दोनों में काफी सुधार देखने को मिल सकते हैं। उम्मीद है कि Redmi Turbo 6 Max को ग्लोबल मार्केट में Poco X9 Pro Max के तौर पर पेश किया जाएगा।
हालांकि, रेडमी ने अभी तक अपकमिंग फोन या इसके स्पेसिफिकेशन्स की कुछ नहीं बताया है। पिछले मॉडल के लॉन्च शेड्यूल को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि नया मॉडल जनवरी 2027 के आसपास चीन में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, अभी इन डिटेल्स पर पूरी तरह से विश्वास नहीं किया जा सकता है, इसलिए हमें कंपनी के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना चाहिए।
Amazon पर मिल रहे इन Redmi फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




