Home rss world hindi पहले गले मिले फिर किया Kiss…मलाइका और नवम की मौत पर अब...

पहले गले मिले फिर किया Kiss…मलाइका और नवम की मौत पर अब हुआ ये खुलासा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मलाइका चित्रे और उनके नेपाली मूल के दोस्त नवम कौल की मौत से जुड़े मामले में नई जानकारी सामने आई है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे से कुछ समय पहले दोनों को सबवे प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते हुए देखा गया था

तारीख 13 सितंबर 2026 और जगह न्यूयॉर्क मैनहट्टन…यहां एक सबवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर एक ऐसा हादसा होता है, जिसकी चर्चा अमेरिका से लेकर भारत तक हो रहा है। न्यू जर्सी की रहने वाली 24 वर्षीय भारतीय मूल की महिला मलाइका चित्रे और उनके नेपाली मूल के दोस्त नवम कौल की मौत एक सबवे ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। दोनों को मैनहट्टन स्टेशन पर पटरियों पर बैठे देखा गया था। वहीं अब इस मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है।

हादसे के पहले ट्रैक पर थे दोनों

बता दें कि, मलाइका चित्रे और उनके नेपाली मूल के दोस्त नवम कौल की मौत से जुड़े मामले में नई जानकारी सामने आई है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे से कुछ समय पहले दोनों को सबवे प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते हुए देखा गया था। सूत्रों के अनुसार, ट्रेन के आने से कुछ देर पहले दोनों साथ खड़े थे और एक-दूसरे से करीब थे।

नवम की मदद कर रही थी मलाइका!

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नवम कौल का अचानक बैलेंस बिगड़ गया और वह रेलवे ट्रैक पर गिर गए। इस दौरान उनके सिर में चोट लग गई। उन्हें परेशानी में देखकर मलाइका चित्रे उनकी मदद करने के लिए ट्रैक पर उतर गईं।

एक सीसीटीवी फुटेज में भी ट्रेन आने से कुछ समय पहले दोनों को ट्रैक पर बैठे हुए देखा गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर दोनों की मौत की पूरी घटना की जांच कर रही है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेन के चालक के पास ब्रेक लगाने और हादसा रोकने के लिए पर्याप्त समय नहीं था। रिपोर्ट में सूत्रों ने यह भी बताया कि जांचकर्ताओं को फिलहाल यह नहीं लगता कि यह दो लोगों की आत्महत्या का मामला था।

मलाइका चित्रे और नवम कौल कौन थे?

रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका चित्रे और नवम कौल लंबे समय से एक-दूसरे के दोस्त थे। दोनों अमेरिका के सेंट्रल जर्सी इलाके में एक-दूसरे से कुछ ही दूरी पर रहते हुए बड़े हुए थे। दोनों के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने करीब दो साल पहले रटगर्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की थी। रिपोर्ट में नवम कौल के बचपन के दोस्त के पिता रजनीकांत पिपलिया के हवाले से कहा गया है कि नवम और मलाइका एक ही माहौल में पले-बढ़े थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका चित्रे को करीब एक साल पहले अकाडिया फार्मास्यूटिकल्स में क्वालिटी ऑपरेशंस स्पेशलिस्ट की नौकरी मिली थी। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह टेंपल यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ फार्मेसी की पढ़ाई भी कर रही थीं। वहीं, नवम कौल करीब एक साल से न्यूयॉर्क में ब्लूमबर्ग कंपनी में फाइनेंशियल डेटा एनालिस्ट के तौर पर काम कर रहे थे। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, कंपनी के एक सूत्र ने बताया कि नवम कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे थे और उनका कॉन्ट्रैक्ट मई में खत्म हो गया था। नवम कौल न्यू जर्सी के सेरेविल इलाके में पले-बढ़े थे। उनके माता-पिता करीब 30 साल पहले नेपाल से अमेरिका आकर यहां बस गए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN