Home rss business hindi पहले ही दिन 9.62 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO, ग्रे मार्केट में ₹43...

पहले ही दिन 9.62 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO, ग्रे मार्केट में ₹43 प्रीमियम पर शेयर, चेक प्राइस बैंड

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • आईपीओ में एक शेयर की कीमत 142 रुपये से 150 रुपये के बीच रखी गई है
  • वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 43 रुपये प्रीमियम पर पहुंच गया है
  • बता दें कि यह आईपीओ 29 अक्टूबर 2026 तक ओपन रहेगा
  • शेयरों की लिस्टिंग 3 नवंबर 2026 को बीएसई और एनएसई पर होने की संभावना है

BLS Polymers IPO: बीएलएस पॉलिमर्स का आईपीओ आज मंगलवार, 27 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। पहले ही दिन इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला। पहले दिन यह कुल 9.62 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) की कैटेगरी 13.01 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की कैटेगरी 12.03 गुना सब्सक्राइब हुई। वहीं, रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में 6.78 गुना बोली लगी। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 255 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। आईपीओ में एक शेयर की कीमत 142 रुपये से 150 रुपये के बीच रखी गई है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 43 रुपये प्रीमियम पर पहुंच गया है। बता दें कि यह आईपीओ 29 अक्टूबर 2026 तक ओपन रहेगा। शेयरों की लिस्टिंग 3 नवंबर 2026 को बीएसई और एनएसई पर होने की संभावना है।

एक लॉट के लिए कितना पैसा चाहिए?

बीएलएस पॉलिमर्स ने आईपीओ के लिए 142 रुपये से 150 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। एक लॉट में 100 शेयर हैं। अगर आप ऊपरी प्राइस बैंड यानी 150 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से आवेदन करते हैं, तो एक लॉट के लिए 15,000 रुपये लगाने होंगे। कंपनी ने आईपीओ से पहले एंकर निवेशकों से 76.5 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसके तहत छह संस्थागत निवेशकों को 150 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर कुल 51 लाख शेयर आवंटित किए गए।

IPO से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी?

बीएलएस पॉलिमर्स आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अपने कारोबार को बढ़ाने और जरूरी खर्चों को पूरा करने के लिए करेगी। कंपनी 77.56 करोड़ रुपये गोवा में मौजूद अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर खर्च करेगी। वहीं, 89.5 करोड़ रुपये रोजमर्रा के कारोबार से जुड़े खर्चों यानी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा, बची हुई रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा। कंपनी की योजना गोवा स्थित फैक्ट्री में कुछ खास प्रोडक्ट्स का प्रोडक्शन बढ़ाने की है, जिससे उसे भविष्य में बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिल सकती है।

क्या करती है कंपनी?

बीएलएस पॉलिमर्स नई दिल्ली में स्थित एक कंपनी है, जो इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए अलग-अलग तरह के पॉलिमर कंपाउंड बनाती है। इनका इस्तेमाल बिजली, टेलीकॉम, रेलवे और पाइपलाइन जैसे क्षेत्रों में किया जाता है। कंपनी के बनाए पॉलिमर कंपाउंड का इस्तेमाल बिजली और टेलीकॉम के तारों और केबलों पर इंसुलेशन और सुरक्षा की परत चढ़ाने में होता है। इसके अलावा, इनका इस्तेमाल तेल, गैस और पानी की भूमिगत पाइपलाइनों को जंग और बाहरी नुकसान से बचाने के लिए भी किया जाता है। कंपनी फिलहाल गोवा में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट चलाती है, जहां 11 प्रोडक्शन मशीनें लगी हुई हैं।

(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN