Home rss world hindi पाकिस्तान के डिप्टी PM इशाक डार का पोता गैंगरेप केस में आरोपी,...

पाकिस्तान के डिप्टी PM इशाक डार का पोता गैंगरेप केस में आरोपी, 8 लोगों पर आरोप तय

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अदालत के न्यायाधीश रफकत अली गोंडल ने अभियोजन पक्ष को 9 दिसंबर 2026 को अपने गवाह पेश करने का निर्देश दिया है, जिससे इस चर्चित मामले का औपचारिक ट्रायल (न्यायिक सुनवाई) शुरू होगा। कोर्ट में पेशी के दौरान रजा डार समेत सभी 8 आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है।

पाकिस्तान की लाहौर की एक अदालत ने दो विदेशी महिलाओं (नीदरलैंड और वेनेजुएला की नागरिकों) के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और बंधक बनाने के हाई-प्रोफाइल मामले में उप-प्रधानमंत्री इशाक डार के पोते मोहम्मद रजा डार समेत 8 लोगों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए हैं।

अदालत के न्यायाधीश रफकत अली गोंडल ने अभियोजन पक्ष को 9 दिसंबर 2026 को अपने गवाह पेश करने का निर्देश दिया है, जिससे इस चर्चित मामले का औपचारिक ट्रायल (न्यायिक सुनवाई) शुरू होगा। कोर्ट में पेशी के दौरान रजा डार समेत सभी 8 आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है।

क्रिप्टोकरंसी में 5 लाख डॉलर का निवेश और बंधक बनाने का मामला

पुलिस रिपोर्ट और दर्ज मामले के अनुसार, इस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी क्रिप्टोकरंसी निवेश विवाद से जुड़ी है।

शिकायतकर्ता महिलाओं में स्टेफनी एडनाना माउ-अरुण (नीदरलैंड्स) और एस्ट्रिड रॉबिन्सन बाराचो (वेनेजुएला) शामिल हैं। उनकी मुलाकात 2025 में सिंगापुर में रजा डार से हुई थी, जहाँ उन्होंने रज़ा डार से अपनी क्रिप्टोकरंसी कंपनी में 5,00,000 डॉलर (लगभग 4 करोड़ रुपये से अधिक) का निवेश कराया था।

जून 2026 में रज़ा डार ने दोनों महिलाओं को नए निवेशकों से मिलाने के बहाने पाकिस्तान बुलाया। इस्लामाबाद और मुरी घुमाने के बाद, उन्हें लाहौर के पॉश इलाके डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी (DHA) स्थित एक मकान में ले जाया गया।

आरोप है कि रजा डार और उसके दोस्तों ने महिलाओं को बंधक बनाकर बंदूक, चाकू और कांच के टुकड़ों के बल पर धमकाया। उनसे जबरन 19,500 डॉलर ट्रांसफर कराए गए और बाकी पैसे न देने पर शरीर के अंग बेचने व जान से मारने की धमकी दी गई। इसी दौरान उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

सड़क हादसे के बाद बची जान; मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि

बंदूकधारियों की ओर से जब महिलाओं को लाहौर एयरपोर्ट ले जाया जा रहा था, तब उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे का फायदा उठाकर दोनों विदेशी महिलाएं अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकलने में सफल रहीं।

पुलिस में बयान दर्ज कराने के बाद हुए मेडिकल परीक्षण में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद वे अपने-अपने देश लौट गईं।

इससे पहले पंजाब पुलिस की जांच में रजा डार और उसके अमीर दोस्तों को बलात्कार के आरोपों से बरी कर सारा दोष डार के कर्मचारियों पर डालने की कोशिश की गई थी। हालांकि, अदालत की तरफ से सख्त रुख अपनाते हुए सीधे रज़ा डार समेत 8 आरोपियों के खिलाफ चार्ज फ्रेम करने के बाद अब ट्रायल शुरू हो रहा है।

पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और वरिष्ठ मंत्री के परिवार से जुड़े इस आपराधिक मामले ने देश की राजनीति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN