Home World News hindi पाकिस्तान फिर शर्मसार, ईरान से डील पर अमेरिका ने भिगोकर मारा; क्या...

पाकिस्तान फिर शर्मसार, ईरान से डील पर अमेरिका ने भिगोकर मारा; क्या बोले जेडी वेंस

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता में मध्यस्थ बनकर पाकिस्तान खुद को बहुत बड़ी तोप समझ रहा है। लेकिन खुद अमेरिका ही उसे बेइज्जत करने से नहीं चूक रहा है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान का मजाक उड़ा दिया।

ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता में मध्यस्थ बनकर पाकिस्तान खुद को बहुत बड़ी तोप समझ रहा है। लेकिन खुद अमेरिका ही उसे बेइज्जत करने से नहीं चूक रहा है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान का मजाक उड़ा दिया। एक पॉडकास्ट में वेंस ने कहाकि अमेरिका-ईरान समझौते के दस्तावेज आने में इसलिए देरी हुई क्योंकि पाकिस्तान में प्रेस की आजादी नहीं है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरिम शांति वार्ता का ऐलान 15 जून को ही कर दिया था। लेकिन एमओयू के आधिकारिक कागजात दो दिन बाद जारी हुए। इस पर ‘इंट्रेस्टिंग टाइम्स विद रॉस डौथट’ पॉडकास्ट में पारदर्शिता की चिंता को लेकर यह देरी हुई।

किस बात का जिक्र
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहाकि हम वास्तव में इसे बाहर लाना चाहते थे। मुझे लगता है कि यहां असहमति का एक हिस्सा यह है कि पाकिस्तानी और कतर के सिस्टम में प्रेस की आजादी जैसी चीजें नहीं हैं। अमेरिका के संविधान का पहला संशोधन सरकार को ऐसे कानून बनाने से रोकता है जो मुक्त भाषण, प्रेस की आजादी और धार्मिक उल्लंघन करें। पाकिस्तान में ऐसे संवैधानिक सुरक्षा उपाय मौजूद नहीं हैं। उन्होंने कहाकि इस बात की कोई उम्मीद नहीं है पाकिस्तान में ईरान-अमेरिकी डील के दस्तावेजों को अमेरिकी लोगों के सामने विश्लेषण के लिए रखा जाएगा। लेकिन यह बाहर आएगा। गौरतलब है कि डेमोक्रेट्स की जबर्दस्त आलोचना के बाद समझौते के पूरे मैटर को बुधवार को जारी किया गया।

किस रैंकिंग पर है पाकिस्तान
इन सबके बीच पाकिस्तान पर वेंस की टिप्पणी ने उसे शर्मसार कर दिया है। फिलहाल पाकिस्तान वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में 180 देशों में, 153वीं रैंक पर मौजूद है। असल में पाकिस्तान हमेशा पत्रकारों के लिए एक चुनौतीपूर्ण देश के रूप में देखा गया है। वहीं, नवंबर 2025 में पास हुआ 27वां संवैधानिक संशोधन प्रेस की स्वतंत्रता को और बाधित करता है। वजह, यह सुप्रीम कोर्ट से मौलिक अधिकारों की स्वतंत्र समीक्षा करने का अधिकार छीन लेता है।

पहले भी उठाई शर्मिंदगी
बता दें कि अमेरिका-ईरान डील के दौरान पाकिस्तान को पहले भी शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। पाकिस्तान इसे खुद के लिए एक बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि बता रहा था। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने ऐलान किया था कि डील स्विट्जरलैंड में साइन होगी। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान डील साइन करने यहां आए ही नहीं और डिजिटली सिग्नेचर किया। इसके बाद शरीफ ने चुपचाप अपनी पोस्ट से स्विटजरलैंड में साइन करने वाली बात हटा दी। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी स्विट्जरलैंड की यात्रा भी रद्द कर दी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN