Home rss world hindi पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की आलोचना करने वाले मौलाना फजलुर रहमान...

पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की आलोचना करने वाले मौलाना फजलुर रहमान हाउस अरेस्ट, घर पर 3000 से ज्यादा फौजी तैनात

5
0

Source :- INDIATV NEWS

 पाकिस्तान की फौज अब अपने ही मुल्क के नेताओं को नजरबंद कर रही है। लाहौर में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के चीफ मौलाना फजलुर रहमान को हाउस अरेस्ट किया गया है। उनके घर के आसपास तीन हजार से ज्यादा फौजी तैनात है। मौलाना फजलुर रहमान आजकल सेना और खासकर जनरल आसिम मुनीर को निशाना बना रहे हैं। जनरल मुनीर पर देश के मिनिरल्स को लूटने का आरोप लगा रहे हैं….मौलाना फजलुर रहमान कल सरगोदा में बड़ी रैली करने वाले हैं लेकिन कल शाम जब वो हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के एक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए लाहौर पहुंचे तो उन्हें नजरबंद कर दिया गया।

मौलाना फजलुर रहमान की पार्टी के अनुसार, ऐसा इसलिए किया गया ताकि वे वकीलों के एक कार्यक्रम में शामिल न हो सकें। मौलाना रहमान ने हाल ही में सेना और विशेष रूप से सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की आलोचना तेज कर दी है। उनकी आलोचना के मुख्य मुद्दों में ‘रेयर अर्थ मिनरल्स’ (दुर्लभ खनिज) और खैबर पख्तूनख्वा में गवर्नर शासन लागू करने जैसे मामले शामिल हैं। 

बाजार बंद और घर से न निकलने का फरमान जारी

लाहौर की सड़कों पर नाकेबंदी कर दी गई। आर्मी के जवानों ने बाजारों को बंद करा दिया और लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने का फरमान जारी कर दिया। मौलाना फजलुर रहमान ने एक वीडियो जारी करके पाकिस्तान की हुकूमत और आर्मी पर संविधान और लोकतन्त्र को कुचलने का आरोप लगाया। उन्होंने एलान किया कि आसिम मुनीर की फौज और शहबाज शरीफ की सरकार कितना भी जुल्म कर ले लेकिन वो न रुकेंगे। न झुकेंगे क्योंकि पाकिस्तान की अवाम उनके साथ है और मुल्क को बचाने के लिए वो आखिरी सांस तक लड़ेंगे।

JUI-F के कई कार्यकर्ताओं भी गिरफ्तार 

JUI-F के प्रवक्ता हाफिज गजनफर अजीज ने बताया कि लाहौर में जिस हाउसिंग सोसाइटी में पार्टी प्रमुख रहते हैं, वहां करीब 3,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस्लामाबाद में पार्टी के केंद्रीय सचिवालय को पुलिस ने घेर लिया है। इस कार्रवाई की निंदा करते हुए उन्होंने इसे नागरिक स्वतंत्रताओं और संवैधानिक अधिकारों पर हमला करार दिया। 

प्रवक्ता ने आगे बताया कि सोमवार और मंगलवार को पंजाब के विभिन्न शहरों में JUI-F के कई कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारियां, रास्ते रोकना, कारोबार सील करना और FIR दर्ज करने जैसी कार्रवाइयां पार्टी को उसके संघर्ष से पीछे नहीं हटा सकतीं। पार्टी संविधान की सर्वोच्चता और लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्रयास जारी रखेगी। पिछले हफ्ते, मौलाना रहमान और उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस और फेडरल कांस्टेबुलरी के जवानों को इस्लामाबाद और डेरा इस्माइल खान स्थित उनके आवासों से हटा लिया गया था। पाकिस्तान में सिंध को बांटने की योजना पर बवाल हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर गए हैं।

ये भी पढ़ेंः बांग्लादेश में अवामी लीग नेता की हत्या, हमलावरों ने छाती और सिर पर मारी 4 गोलियां, खुलना में बढ़ी राजनीतिक हिंसा

SOURCE : INDIATV NEWS