Home LIFESTYLE NEWS HINDI पार्टी में आधे घंटे बाद ही मेकअप हो जाता है केकी और...

पार्टी में आधे घंटे बाद ही मेकअप हो जाता है केकी और पैची? इन 5 टिप्स से मिलेगा फ्लॉलेस लुक

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मेकअप करने के बाद ही केकी दिखने लगता है, तो लुक के साथ मूड भी खराब हो जाता है। अगर आपका मेकअप भी पैची हो जाता है, तो करने से पहले ये 5 टिप्स जरूर अपनाएं।

दुर्गा पूजा से लेकर दीवाली तक त्योहारों की धूम मची रहेगी और इस दौरान कई लोग घर या ऑफिस की पार्टियों में शामिल होते हैं। महिलाएं आउटफिट के साथ अपने मेकअप लुक लेकर भी काफी सीरियस रहती है। कई महिलाएं पार्लर जाकर मेकअप करवाती हैं और फिर रेडी होती हैं। तो वही कुछ लोग घर पर ही मेकअप करना पसंद करते हैं। हर महिला चाहती है कि उसका मेकअप लंबे समय तक टिका रहे और परफेक्ट दिखे लेकिन कई बार मेकअप करने के आधे घंटे बाद ही पैची और केकी दिखने लगता है। होठों या आंखों के पास फटी दरारें साफ दिखती हैं और जो सामने से परफेक्ट नहीं दिखता। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो हम आपको 5 टिप्स बताने जा रहे हैं। मेकअप खुद कर रही हों या फिर पार्लर में करवाना हो, उससे पहले इन्हें जरूर अपनाएं।

फ्लॉलेस मेकअप के लिए 5 जरूरी टिप्स

1. मेकअप से पहले स्किन को करें तैयार

ज्यादातर महिलाएं मेकअप करने से पहले स्किन को तैयार करना भूल जाती हैं और सिर्फ फेस वॉश से चेहरा साफ कर लेना ही काफी समझती हैं। मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करें और फिर अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे स्किन पर नमी बनी रहती है और ऐसा करने से मेकअप अच्छे से ब्लेंड हो जाता है।

2. फाउंडेशन ज्यादा ना थोपना

कई लोग फाउंडेशन की लेयर काफी ज्यादा लगा लेते हैं या फिर उसके ऊपर कंसीलर ज्यादा लगा देते हैं। ऐसा करने से बेस मोटा बन जाता है और फिर वह सूखने के बाद फटने लगता है। इसके बजाय फाउंडेशन की पतली लेयर लगाएं और उसे ब्यूटी ब्लेंडर या मेकअप ब्रश से अच्छे से ब्लेंड करें।

3. कंसीलर-पाउडर को सही से करें यूज

दाग-धब्बों को छिपाने के लिए कंसीलर लगाया जाता है, उसकी लेयर बनाकर पूरे चेहरे पर लगाने की जरूरत नहीं होती। अगर आप जरूरत से ज्यादा कंसीलर लगाती हैं, तो मेकअप केकी दिखेगा। साथ ही फाउंडेशन को सेट करने के लिए हमेशा हल्का और कम मात्रा में ट्रांसलूसेंट पाउडर का इस्तेमाल करें। खासकर नाक, माथे और ठुड्डी जैसे ऑयली हिस्सों पर पाउडर लगाना सही होता है।

4. मेकअप को ब्लेंड करना जरूरी

जल्दबाजी में मेकअप कभी सही नहीं होता, उसे ब्लेंड करने की जरूरत होती है। जल्दी-जल्दी में मेकअप करने से प्रोडक्ट्स त्वचा पर अच्छी तरह सेट नहीं हो पाते और चेहरा पैची दिखने लगता है। इसलिए मॉइस्चराइजर, प्राइमर और फाउंडेशन लगाने के बीच थोड़ा समय दें। इसके अलावा, अपनी स्किन टोन और स्किन टाइप के अनुसार मेकअप प्रोडक्ट्स चुनें। इससे मेकअप ज्यादा नैचुरल दिखेगा और चेहरे पर अलग-अलग लेयर्स नजर नहीं आएंगी।

5. सेटिंग स्प्रे का करें इस्तेमाल

अगर आपको फेस पर पसीना आता है या फिर गर्मी-नमी ज्यादा महसूस होती है, तो मेकअप को सेटिंग स्प्रे से सेट जरूर करें। इससे मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद मिल सकती है और उसका फिनिश भी बेहतर दिख सकता है। इससे आपको केकी मेकअप लुक नहीं मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN