Home BUSINESS NEWS HINDI पीएम किसान: अगर स्टेटस में लिखा है, ‘Withheld’, ‘Under Verification’ या ‘Eligibility...

पीएम किसान: अगर स्टेटस में लिखा है, ‘Withheld’, ‘Under Verification’ या ‘Eligibility Under Review’ तो नहीं आएगी किस्त

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून पीएम किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त जारी करके करोड़ों किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दिया। लेकिन, उसी दिन उन किसानों के चेहरे लटक गए, जिनके मोबाइल पर 2000 रुपये बैंक खाते में क्रेडिट होने का मैसेज नहीं आया। बता दें पीएम किसान पोर्टल पर करीब 12 करोड़ किसान रजिस्टर्ड हैं, जबकि 20 जून को केवल 9.44 करोड़ किसानों के खातों में ही पैसे आए।

दो करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पैसे नहीं आए हैं। इन्हें 23वीं किस्त का इंतजार तो है ही, साथ में यह डर भी सता रहा है कि अब आगे की किस्तें मिलेंगी भी या नहीं? कहां जाएं, क्या करें, किससे मिलें? जैसे तमाम सवाला 23वीं किस्त से वंचित किसानों के मन में घूम रहे हैं। इस खबर में आपके इन सवालों के जवाब जरूर मिलेंगे।

किन किसानों की नहीं आई है किस्त?

जिन किसानों ने eKYC पूरी नहीं की है, आधार को बैंक खाते से लिंक नहीं कराया है या जमीन का रिकॉर्ड सत्यापित नहीं हैं, उनके खाते में किस्त नहीं आई है। इसके अलावा ऐसे मामलों की भी जांच चल रही है जिनमें पात्रता संबंधी विवाद हैं या एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्य लाभ ले रहे हैं।

पीएम किसान के लभार्थी चेक करें अपना स्टेटस

किसान पीएम किसान पोर्टल पर जाकर “Know Your Status” विकल्प के जरिए अपनी किस्त का स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और OTP की जरूरत होगी।

क्या आपके स्टेटस में ‘ये’ लिखा है

अगर आपके खाते में पिछली किस्त आई थी, लेकिन इस बार स्टेटस में “Withheld”, “Under Verification” या “Eligibility Under Review” दिख रहा है, तो जल्द से जल्द जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर लें। ऐसा नहीं करने पर 23वीं तो भूल जाइए, अगली किस्त भी नहीं मिलेगी।

किससे संपर्क करें, कहां जाएं

किसान PM-KISAN पोर्टल या PM-KISAN मोबाइल ऐप पर किसान eMitra चैटबॉट के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ई-केवाईसी के लिए आप PM-KISAN पोर्टल पर OTP आधारित e-KYC करें। इसके अलावा नजदीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक e-KYC कर सकते हैं।

अगर इसके बावजूद आपको दिक्कत आ रही है तो आप पीएम किसान पोर्टल के होम पेज पर जाएं और दाएं साइड बने बॉक्स में से Search your Point of Contact (POC) पर क्लिक करें।

यहां एक पेज खुलेगा, जिसमें लिखा होगा State Nodal Contact Detail, अगर स्टेट नोडल का का नाम पता और नंबर चाहिए तो सर्च स्टेट नोडल पर क्लिक करें और जिले के अधिकारियों से संपर्क करना हो तो Search district Nodal पर।

इस टैब में आप अपना स्टेट सलेक्ट करें और इसके बाद डिस्ट्रिक्ट। सबमिट करें और आपके सामने नोडल अधिकारियों का नंबर और मेल आईडी होगी। उनसे संपर्क कर आप हेल्प ले सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN