Home मनोरंजन समाचार पीएम नरेंद्र मोदी ने शेयर किया पंचायत एक्टर बिनोद-भूषण से मुलाकात का...

पीएम नरेंद्र मोदी ने शेयर किया पंचायत एक्टर बिनोद-भूषण से मुलाकात का वीडियो, कैप्शन से इम्प्रेस हुए यूजर्स

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/24/1200x900/ddsydfddfrdbhg_1782272377171_1782272383365_fc6f0fe5-7883-42db-801a-1549d822683b.jpg

सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी को वेब सीरीज पंचायत के एक्टर्स भूषण और बिनोद यानी दुर्गेश-अशोक पाठक से मुलाकात करते नजर आए। इस रील में लगाया म्यूजिक और कैप्शन यूजर्स को पसंद आ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में सिनेमा जगत के सितारों के साथ मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस मुलाकात की एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें अमेज़न प्राइम वीडियो की सीरीज पंचायत के एक्टर्स दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक से हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है। इस रील को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने जो कैप्शन लिखा उसपर सेलेब्रिटी भी रिएक्शन दे रहे हैं। रील में पीएम मोदी मजाक में एक्टर्स से पूछते भी हैं कि उनकी बात पंचायत सुनती है या नहीं सुनती। इसके बाद सभी लोग जोर से हंस पड़ते हैं।

पंचायत एक्टर के साथ हुई पीएम मोदी की बातचीत

मंगलवार को हुए रिपब्लिक समिट के दौरान पीएम मोदी देश के कई कलाकारों से मिले थे। उन्होंने मुलाकात की कुछ तस्वीरें और रील सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। एक रील में सीरीज पंचायत का म्यूजिक के साथ एक्टर दुर्गेश कुमार जिन्होंने भूषण औए अशोक पाठक जो बिनोद के किरदार में नजर आए थे से मिलते देखा जा सकता है। इस रील को शेयर करते हुए पीएम मोदी की तरफ से लिखा गया ‘बिनोद से कुछ बातें’। खास बात ये है कि इस रील में एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना भी नजर आ रहे हैं। वीडियो को पसंद किया जा रहा है।

यूजर्स रिएक्शन

इस रील पर पंचायत में काम कर चुके एक्टर आसिफ खान ने फुलेरा जिंदाबाद का कमेंट किया है। एक्टर पारितोष त्रिपाठी ने लिखा ‘देश की सबसे बड़ी पंचायत’, पीएम मोदी से मिलने के बाद अशोक पाठक ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ‘इस प्रेम और आशीर्वाद का तहे दिल से आभार’ इसके अलावा सीरीज पसंद करने वाले लोगों ने इस मुलाकात को खास बताया। एक यूजर ने लिखा ‘रील की बैकग्राउंड में म्यूजिक अच्छा है’, एक अन्य यूजर ने लिखा ‘पीएम मोदी को भी तीसरे सीजन का इंतजार है’, एक यूजर ने कहा ‘ये बेस्ट शो है’।

ममूटी के परिवार से की मुलाकात

बता दें, पीएम मोदी ने पद्म अवॉर्ड सेरेमनी के बाद ममूटी और उनके परिवार से मुलाकात की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। पहली तस्वीर में ममूटी और उनके बेटे एक्टर दुल्कर सलमान को देखा जा सकता है। अन्य तस्वीरों में इनका परिवार एक साथ नजर आ रहा है। एक्टर ममूटी को पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस मौके पर उनका परिवार साथ मौजूद था। सोशल मीडिया पर इवेंट की तस्वीरें और विडो वायरल हो रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN