Home - पुरानी कीमत में मिल रहे महंगे MacBook, iPad; सेल खत्म होने से...

पुरानी कीमत में मिल रहे महंगे MacBook, iPad; सेल खत्म होने से पहले लपक लो डील

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Amazon Prime Day Sale में Apple MacBook और iPad पर छप्परफाड़ डिस्काउंट मिल रहा है। कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद, सेल में MacBook Neo 13 इंच, MacBook Air M5 and iPad 11 A16 chip अपनी पुरानी कीमतों पर मिल रहे हैं।

Amazon Prime Day Sale लाइव हो चुकी है और यह कई महंगे प्रोडक्ट्स सस्ते दाम में मिल रहे हैं। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी सेल में मैकबुक, आईपैड सेल में हजारों रुपये सस्ते मिल रहे हैं। पिछले महीने, Apple ने पार्ट्स की बढ़ती लागत के कारण भारतीय बाजार में चुनिंदा Mac, HomePod, Apple TV और iPad डिवाइस की कीमतें बढ़ा दी थीं। बढ़ोतरी के बाद कुछ मैकबुक मॉडल तो 1 लाख रुपये तक महंगे हो गए थे। अगर आप नई कीमतें लागू होने से पहले अपना पसंदीदा Apple डिवाइस नहीं खरीद पाए थे, तो टेंशन मत लीजिए, क्योंकि अभी भी आपके पास कम दाम में खरीदने का मौका है। Amazon ने Prime Day Sale में ग्राहकों को राहत दी है।

अपने अपग्रेड में देरी न करें

अपनी अगली खरीदारी के लिए पर्सनलाइज़्ड EMI ऑफ़र देखें

अपने अपग्रेड में देरी न करें

इस सेल के दौरान, Apple MacBook Neo 13 इंच, M5 चिप वाला MacBook Air और A16 चिप वाला iPad 11 अपनी पुरानी कीमतों पर उपलब्ध हैं।

Apple MacBook Neo 13 इंच

Amazon Prime Day Sale

यह डिवाइस पहले भारत में 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध था, लेकिन फिर कीमत को बढ़ाकर 79,900 रुपये कर दिया गया। अमेजन प्राइम डे सेल के दौरान इस पुरानी कीमतों में खरीदने का मौका मिल रहा है। सेल में इसका 256GB वेरिएंट के लिए 69,900 रुपये और 512GB वेरिएंट के लिए 79,900 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहक चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड पर अमेजन पे बैलेंस के रूप में 3,495 रुपये तक कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है।

MacBook Air विद M5 chip

amazon prime day sale

भारत में इस लैपटॉप की कीमत पहले 1,19,900 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 1,49,900 रुपये कर दी गई थी। लेकिन अमेजन सेल के दौरान, आप इसे इसकी पुरानी कीमत 1,19,900 रुपये में खरीद सकते हैं। ग्राहक आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर अमेजन पे बैलेंस के तौर पर 5,995 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं, साथ ही इसमें ‘नो कॉस्ट EMI’ का ऑप्शन भी उपलब्ध है।

iPad 11 विद A16 chip

amazon prime day sale

हाल ही में हुई कीमतों में बढ़ोतरी के बाद, यह डिवाइस 34,990 रुपये से बढ़कर 49,990 रुपये हो गया है, जो 15,000 रुपये की बढ़ोतरी दर्शाता है। अमेजन की सेल के दौरान इसे 34,900 रुपये (वाईफाई वेरिएंट) की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है। यानी इसे एक बार फिर पुरानी कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है।

यदि आप ऊपर बताए किसी भी डिवाइस को खरीदना चाहते हैं, तो अमेजन प्राइम डे सेल में मिल रहे मौके का फायदा उठा लीजिए, क्योंकि सेल खत्म होने के बाद ये डिवाइस फिर से पुरानी कीमतों पर मिलने लगेंगे। इससे तुरंत मौका का फायदा उठाएं और अपने हजारों रुपये बचाएं…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN