Home LIFESTYLE NEWS HINDI पुरानी चादरों को यूं ही ना फेंके, इस्तेमाल के ये 9 तरीके...

पुरानी चादरों को यूं ही ना फेंके, इस्तेमाल के ये 9 तरीके जान लें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पुरानी बेडशीट को बेकार समझकर यूं ही फेंक देती हैं या फिर ऐसे ही किसी कोने में पड़ी रह जाती है तो ये 9 तरीके नोट कर लें। जिससे आप पुरानी कॉटन की बेडशीट को प्रैक्टिकल तरीके से डेली के कामों में यूज कर सकती हैं।

बेडरूम में बिछी प्यारी सी बेडशीट जब पुरानी हो जाती है तो काफी सारे लोग इसे बेकार समझकर फेंक देते हैं। कामवाली को दे देते हैं या फिर ये यूं ही किसी कोने में पड़ी रह जाती है। लेकिन इन पुरानी चादरों को बेकार समझने की गलती ना करें। इनका इस्तेमाल आप 9 तरीके से कर सकती हैं, जो ना केवल आपके मेहनत के पैसे बचाएंगे बल्कि आपके पुराने सामान को यूज करने का भी सरल तरीका होगा। जानें ओल्ड बेडशीट को रीयूज करने के 9 स्मार्ट तरीके।

बना लें क्लीनिंग क्लोथ

घर की सफाई के लिए आप महंगे टिशू खरीदती हैं और रखती हैं तो इस काम के लिए ये पुरानी चादरें बड़े काम आएंगी। इनसे आप कई छोटे टुकड़े करके जरूरत के मुताबिक बर्तन पोंछने, शीशा पोंछने, धूल-मिट्टी साफ करने के काम में ला सकती हैं। बाजार के महंगे डस्टर खरीदने की बजाय कॉटन की ये चादर आपके बड़े काम आएगी।

फर्नीचर का कवर

पुराने या ना यूज होने वाले फर्नीचर घर में रखे धूल फांक रहे हैं तो टेंशन ना लें। अलग से कवर बनवाने की बजाय इन्हीं पुरानी चादरों का इस्तेमाल करें। ये बेडशीट बेड, सोफा, टेबल और फर्नीचर पर बिछा दें। इससे घर के फर्नीचर नए जैसे चमकेंगे और उन पर धूल नहीं जमेगी।

बागवानी के काम आएगी

अपने पौधों को तेज धूप या फिर ठंड से बचाना है तो इन पुरानी चादरों को पौधों के ऊपर बांधकर एक छाया बना दें। या फिर बगीचे में बिछा दें तो इन पर आप फल-सब्जियां तोड़कर रखने का काम ले सकती हैं।

बनवाएं सुंदर थैले

पुरानी चादरों को कई फोल्ड में करके सिलवा लें तो बड़ा ही सुंदर सा थैला बनकर तैयार हो जाएगा। जिसे आप फल-सब्जी रखने के काम में ला सकती हैं। इस तरह के कपड़े से बने बैग मजबूत होते हैं और घर के राशन को लाने में काम आते हैं।

पालतू जानवर का बिस्तर

घर में या घर के बाहर कुत्ता-बिल्ली बैठता है तो उसके लिए इन्हीं पुरानी फटी चादरों से बिस्तर बना दें। बेडशीट का कपड़ा कॉटन का और आरामदायक होता है। जिसे बिछाने के पालतू जानवरों को भी मुलायम और आरामदायक बिस्तर मिल जाता है।

क्राफ्ट का यूज

बेड शीट्स में कई बार ऐसी डिजाइन बनी होती है। जिन्हें आप स्मार्टली क्राफ्ट में यूज कर सकती हैं। इन चादरों पर बने फूल-पत्तियों को कट करें और एक शानदार क्राफ्ट बनाकर तैयार करें।

नैपकिन बनाएं

आप चाहें तो पुरानी चादरों को काटकर चौकोर टुकड़ों में डिवाइड कर लें। फिर इनके किनारों को सिलकर रूमाल बना लें। ये छोटे नैपकिन आप डाइनिंग टेबल पर डेली यूज में ला सकती हैं।

वॉल हैंगिग्स

पुरानी चादरों की मदद से आप वॉल हैंगिग्स भी बनाकर रेडी कर सकती हैं। किचन में कई तरह के सामान रखने के लिए इनका यूज करें। तो अगली बार पुरानी चादर को फेंकने से पहले इन रीयूज आइडिया को जरूर देख लें।

चादरों से बनाएं गद्दे के कवर

पुरानी चादरों को गद्दे के साइज का सिलवाकर कवर बनाकर रेडी कर सकती हैं। इन्हें आप गद्दे पर चढ़ाकर हमेशा रखें तो गद्दे पर किसी भी तरह के दाग-धब्बे लगने से बचत होगी। बस इन कवर को धोकर गद्दे को साफ-सुथरा रखा जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN