Home LIFESTYLE NEWS HINDI पूड़ी तलने के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है? त्योहारों के...

पूड़ी तलने के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है? त्योहारों के लिए देखें 5 हेल्दी ऑप्शन

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पूड़ी तलने के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा रहेगा, ये सवाल अक्सर सुनने को मिलता है। खासकर त्योहारों पर हर घर में पूड़ी पकवान बनने ही वाले हैं। ऐसे में कौन सा तेल इस्तेमाल करना हेल्दी ऑप्शन रहेगा, आइए जानते हैं।

त्योहारों पर घर में गरमा-गरम पूड़ी जरूर बनती हैं। ये खाने में जितनी स्वादिस्ट लगती हैं, इन्हें तलने के लिए इस्तेमाल होने वाला तेल भी उतना ही मायने रखता है। ऐसे में कन्फ्यूजन लाजमी है कि पूड़ी तलने के लिए भला कौन सा तेल इस्तेमाल करना ज्यादा हेल्दी है। वैसे तो ज्यादा तला हुआ खाना अवॉइड ही करना चाहिए, लेकिन कभी-कभार त्योहारों के मौके पर पूड़ी-पकवान एन्जॉय करने में कोई बुराई नहीं है। बस कोशिश करें कि पूड़ी तलने के लिए सही तेल का चुनाव करें। कौन सा तेल डीप फ्राइंग के लिए बेस्ट रहेगा, आइए हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय जानते हैं।

पूड़ी तलने के लिए कौन सा तेल इस्तेमाल करें?

राइस ब्रान ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं

पूड़ी तलने के लिए राइस ब्रान ऑयल यानी चावल की भूसी का तेल एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसका स्मोकिंग प्वाइंट काफी हाई होता है, इसलिए ये तेज टेंपरेचर पर डीप फ्राइंग करने के लिए बढ़िया रहता है। इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट और पॉली अनसैचुरेटेड फैट के साथ कुछ मात्रा में सैचुरेटेड फैट भी होता है। साथ ही इस तेल में तलने से पूड़ी में अलग सी खुशबू या टेस्ट भी नहीं आता।

देसी घी में बना सकते हैं पूड़ी

देसी घी में पूड़ी सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बनतीं, बल्कि ज्यादा हेल्दी भी होती हैं। देसी घी का स्मोकिंग प्वाइंट हाई होता है इसलिए डीप फ्राइंग के लिए ये एक अच्छा विकल्प माना जाता है। त्योहारों पर अगर आप पूड़ी खाना चाहते हैं तो देसी घी में तल कर एंजॉय कर सकते हैं।

रिफाइंड ऑलिव ऑयल में तलें

पूड़ी तलने के लिए आप रिफाइंड ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका स्मोकिंग प्वाइंट लगभग 465°F होता है, यानी बहुत हाई होता है। साथ ही इसमें मोनो अनसैचुरेटेड फैट की मात्रा भी ज्यादा होती है। हालांकि ध्यान रहे एकस्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल डीप फ्राइंग के लिए ना करें।

रिफाइंड कोकोनट ऑयल इस्तेमाल करें

रिफाइंड कोकोनट यानी नारियल के तेल को भी डीप फ्राइंग के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसका स्मोकिंग प्वाइंट हाई होता है, साथ ही ये सैचुरेटेड फैट में रिच होता है। हालांकि नारियल के तेल में तलने से पूड़ी में इसकी खुशबू आ आ सकती है, जो कई लोगों को पसंद नहीं आती।

सैफ्लावर ऑयल (कुसुम का तेल)

अपनी स्टेबिलिटी और हाई स्मोकिंग प्वाइंट के कारण सैफ्लावर ऑयल भी पूड़ी तलने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसका कोई स्वाद या अलग सी खुशबू भी नहीं होती, जिस वजह से पूड़ी ज्यादा स्वादिष्ट बनती हैं।

ये जरूरी बातें में रखें

  • तेल को बार-बार गर्म करने या इस्तेमाल करने से बचें।
  • अगर आपको हार्ट से जुड़ी प्रॉब्लम्स हैं, तो ऑयली चीज खाना अवॉइड करें। कभी-कभार खाना है तो भी अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
  • डीप फ्राइंग के लिए ये तेल बेहतर हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि ये पूरी तरह हेल्दी हैं। अपनी डाइट में ऑयली चीजों की मात्रा कम से कम रखें।
  • गर्म को बहुत ज्यादा गर्म करने से बचें।
  • पूड़ी का एकस्ट्रा तेल निकालने के बाद खाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN