Source :- LIVE HINDUSTAN
सोशल मीडिया पर कई तरह के हैक वायरल होते रहते हैं। कुछ किचन हैक्स भी होते हैं जो कई बार काम के निकलते हैं तो वहीं कुछ पूरी तरह से सक्सेजफुल नहीं रहते। इसी में से एक है तलते वक्त तेल में अदरक डालने का हैक, लेकिन आखिर लोग ऐसा क्यों कर रहे, जानें….
सोशल मीडिया पर कई सारे हैक्स वायरल होते रहते हैं। जिनमे से कुछ किचन और कुकिंग से जुड़े भी होते हैं। ये हैक्स कई बार आपकी कुकिंग को आसान भी बनाते हैं तो कुछ कई बार पूरी तरह से काम नहीं करते। इन दिनों एक कुकिंग हैक जो काफी वायरल हो रहा वो है अदरक को तलने से पहले तेल में डालना। काफी सारे इंफ्लूएंसर और हैक्स बताने वाले इस हैक को फॉलो करते दिख रहे और पूड़ी, पकौड़ी या कुछ भी तलने के साथ ही तेल में अदरक को भी डाल दे रहे। अब अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस हैक का क्या काम है तो हम बता रहे कारण।
तलते वक्त क्यों डाल रहे तेल में अदरक
पूड़ी, फ्राईज या पकौड़ी कुछ भी जब तेल में तला जाता है तो इसके साथ काफी सारे लोग अदरक का छोटा सा टुकड़ा डाल दे रहे और इस टुकड़े को अदरक में ही छोड़ देते हैं और खाने के सारे सामान को तलकर निकाल लेते हैं। अब अदरक डालने का हैक आखिर क्या मदद करता है?
तेल को काला होने से बचाएगा
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा कि पूड़ी, पकौड़ी या कुछ भी जब तेल में फ्राई किया जाता है तो खाने के छोटे कण तेल में ही रह जाते हैं और जब हम लगातार फ्राईंग करते रहते हैं तो ये तेल में ज्यादा देर रहने की वजह से बिल्कुल जल जाते हैं और काले हो जाते हैं। फिर ये काले पार्टिकल्स पूड़ी या पकौड़ी पर चिपकते हैं जो दिखने में जरा भी अच्छे नहीं लगते। वायरल हैक के मुताबिक अदरक डालने से तेल काला नहीं पड़ता और तेल में जितने भी स्नैक्स तले जाएं उनका कलर भी काला नहीं होता। एक तरह से अदरक तेल को गंदा नहीं होने देता।
तेल में नहीं आने देता किसी तरह की महक
दरअसल, जब तेल में पूड़ी-पकौड़ी या किसी भी चीज को फ्राई करते हैं तो उस चीज की महक तेल में आ जाती है। जिससे ये तेल दोबारा इस्तेमाल लायक नहीं रह जाता है। लेकिन जब अदरक को तेल में डालकर फ्राई करते हैं तो ये तेल में आने वाली खाने की महक को अब्जॉर्ब कर लेता है। जिससे अगली बार ये तेल बिल्कुल साफ-सुथरा रहता है और इसे अगर दोबारा यूज किया जाए तो किसी भी तरह की खाने की महक तेल में नहीं होती और आप अगली डिश में आराम से इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, अदरक खाने की महक को बिल्कुल न्यूट्रिलाइज कर देता है। जिससे आप इस तेल को अगली बार कहीं पर भी यूज करें पहले तली हुई किसी भी तरह के खाने के महक इस तेल से नहीं आएगी। ऐसा दावा किया जा रहा।
क्या सच में काम करता है हैक
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी हैक पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता। इसलिए पहले खुद से ट्राई करें और उसके बाद ही किसी हैक पर भरोसा करें। इसीलिए अदरक वाला हैक भी ट्राई करना या ना करना पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




