Home rss business hindi पेट्रोल-डीजल के दाम सरकारी कंपनियों ने क्यों नहीं बढ़ाया? जियो-बीपी और नायरा...

पेट्रोल-डीजल के दाम सरकारी कंपनियों ने क्यों नहीं बढ़ाया? जियो-बीपी और नायरा के बाद क्या अगला नंबर इनका है?

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Rates: ईरान युद्ध की शुरुआत में जब कच्चा तेल 100 डॉलर के पार हुआ था तो सबसे पहले नायरा ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाया था
  • कच्चा तेला लगातार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है
  • IOC, BPCL और HPCL को पेट्रोल पर करीब ₹8 और डीजल पर करीब ₹9 प्रति लीटर का नुकसान

इस महीने प्राइवेट कंपनियां जियो-बीपी और नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपये और डीजल के 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया, लेकिन सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अभी तक अपने हाथ बांधे हैं। वह भी तब, जब कच्चा तेला लगातार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है।

आज 13 अक्टूबर को भी ब्रेंट क्रूड 105.89 डॉलर प्रति बैरल पर है। इससे पहले तीन कारोबारी सत्रों में 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी के बाद अमेरिकी कच्चा तेल सोमवार को वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 93 डॉलर प्रति बैरल पर था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड सोमवार को 107 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बंद हुआ था।

सबसे पहले नायरा ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाया

बता दें ईरान युद्ध की शुरुआत में जब कच्चा तेल 100 डॉलर के पार हुआ था तो सबसे पहले नायरा ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाया था। उस समय बंगाल चुनाव के चलते सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट तत्काल तो नहीं बढ़ाया, लेकिन चुनाव बाद मई में चार बार बढ़ाया। तो क्या इस बार भी ऐसा ही कुछ होगा?

हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने मई के बाद अबतक फ्यूल के दाम नहीं बढ़ाई हैं। मई में IOCL, HPCL और BPCL ने चार बार में पेट्रोल-डीजल के रेट में 7.50-7.50 रुपये का इजाफा किया था।

90 फीसदी से ज्यादा पंपों पर सरकारी कंपनियों का नियंत्रण

देश के एक लाख से अधिक पेट्रोल पंपों में 90 फीसदी से ज्यादा पर इन्हीं सरकारी कंपनियों का नियंत्रण है। रेटिंग एजेंसी इक्रा के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद घरेलू पेट्रोल-डीजल के दाम लंबे समय तक स्थिर रहने से सरकारी तेल कंपनियों को नुकसान हो रहा है। अनुमान है कि IOC, BPCL और HPCL को पेट्रोल पर करीब ₹8 और डीजल पर करीब ₹9 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।

पेट्रोल-डीजल महंगे होने से यात्रा पर असर: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से निजी वाहन चलाने वालों का खर्च सीधे बढ़ता है। आगे चलकर माल ढुलाई महंगी होने पर इसका असर सब्जियों, किराना सामान और अन्य वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

आज सरकारी पंपों पर क्या हैं पेट्रोल डीजल के रेट

नायरा और जियो-बीपी के दाम बढ़ाने के बावजूद सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों जैसे IOCL, HPCL और भारत पेट्रोलियम ने फ्यूल के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की हैं। आज भी दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर है। हरियाणा के फरीदाबाद में पेट्रोल 103.35 रुपये और डीजल 96.01 रुपये पर स्थिर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN